1 अक्टूबर को वेटिकन गार्डन में लुर्द के ग्रोटो में, पोप लियो XIV के साथ लगभग 1,300 लोग (जिनमें 700 बच्चे शामिल थे) रोज़री की प्रार्थना में शामिल हुए। उन्होंने दुनिया भर में युद्ध और हिंसा से प्रभावित बच्चों के लिए शांति की प्रार्थना की।
आज बीमारों के विश्व दिवस और लूर्द की कुंवारी मरियम के पर्व के दिन पोप लियो 14वें वाटिकन उद्यान में लूर्द ग्रोटो के सामने बीमार लोगों के एक दल का स्वागत किया, और उन्हें याद दिलाया कि धन्य कुंवारी माता हमें दुख और प्यार का मतलब सिखाती हैं।