काथलिक कलीसिया द्वारा मनाये जा रहे जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में 15 नवम्बर का दिन निर्धनों और हाशिये पर जीवन यापन करनेवालों के प्रति समर्पित रहा। इस अवसर पर पोप लियो ने दो ट्वीट सन्देश प्रकाशित किये।
पोप लियो 14वें ने चेतावनी दी है कि बच्चे और किशोर आसानी से कृत्रिम बुद्धिमता के हेरफेर में पड़ सकते हैं, तथा जोर दिया कि नाबालिगों की गरिमा की सुरक्षा को सिर्फ नीतियों तक सीमित नहीं किया जा सकता, उनके लिए डिजिटल शिक्षा की आवश्यकता है। पोप ने यह बात “कृत्रिम बुद्धिमता के युग में बच्चों और किशोरों की गरिमा” पर वाटिकन में आयोजित एक सम्मेलन के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही।
स्पेन में संचार माध्यम एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आयोजित एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में वाटिकन के संचार माध्याम के अध्यक्ष पाओलो रूफिनी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक वरदान है, जो मानवीय बुद्धिमत्ता का स्थान नहीं ले सकती।
ऑस्ट्रिया के लैंगेन में मठाधीस फ्रांसिस फैन्नर के जन्म के दो शताब्दियों बाद भी, उन्हें वहाँ, मेरियनहिल, दक्षिण अफ्रीका और दुनिया भर के लोगों पर उनके द्वारा किए गए महान कार्यों और उत्साह के लिए सम्मानित किया जाता है।
बाढ़ से घरों और आजीविका को नष्ट होते देखने के बाद भी, सिस्टर विन्सेंसिया सबरीना एचके, और उनके आसपास के लोग इंडोनेशिया के तटीय गाँव सिदोदादी के निवासियों की सहायता करना जारी रखे हुए हैं।
छोटानागपुर के आदिवासियों ने वीर बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती, 14 नवम्बर 2025 की शाम को बड़े हर्षोल्लास के साथ रोम स्थित भारतीय राजदूतावास में मनाया तथा जनजातियों के न्याय एवं हक में उनके वीरतापूर्ण संघर्ष की याद की। राजदूत ने भगवान बिरसा की वसीयत और जीवन को सम्मान देने का आह्वान किया।
ब्राजील के बेलेम शहर में जारी कॉप 30 जलवायु शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिलीपींस के कार्डिनल पाब्लो डेविड ने उन सभी फिलीपींसवासियों के पक्ष में आवाज़ उठाई जो जलवायु परिवर्तन के भयावह परिणामों को सीधे तौर पर झेल रहे हैं।
तमिलनाडु बिशप्स काउंसिल (TNBC) के कैथोलिक बिशपों ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित राज्य सचिवालय में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात की। उन्होंने शिक्षा, कल्याण और सामाजिक न्याय से संबंधित कई लंबित चिंताओं को रेखांकित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
जालंधर स्थित प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल, बुलंदपुरी साहिब गुरुद्वारा ने 13 नवंबर को गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में एक अंतरधार्मिक सम्मेलन का आयोजन किया।