सेंट पीटर्स स्क्वायर में बुधवार को आयोजित आम सभा में, पोप लियो XIV ने जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत "यीशु मसीह, हमारी आशा" पर अपनी धर्मशिक्षा श्रृंखला जारी रखी और पवित्र शनिवार के रहस्य और मौन में जन्मी ईसाई आशा के अर्थ पर विचार किया।
अपने साप्ताहिक आम दर्शन समारोह के समापन पर, पोप लियो 14वें ने गाज़ा के लोगों के प्रति अपनी "गहरी" संवेदना व्यक्त की। उन्होंने युद्धविराम, बंधकों की रिहाई, संकट के कूटनीतिक समाधान और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के पूर्ण सम्मान की अपनी अपील दोहराई।
पोप लियो ने मंगलवार को कास्टेल गंडोल्फो में सभी अर्मेनियाई लोगों के प्राधिधर्माध्यक्ष कारेकिन द्वितीय का स्वागत किया। बाद में उन्होंने वाटिकन में कूरिया प्रमुखों से मुलाक़ात की और पोप फ्राँसिस की समाधि का दर्शन किया।
मंगलवार शाम को वाटिकन लौटने के लिए कास्टेल गंडोल्फो से निकलते समय पत्रकारों से बात करते हुए, पोप लियो 14वें ने गाजा शहर से पलायन पर दुख व्यक्त किया और एक अलग समाधान खोजने के प्रयासों का आह्वान किया।
पोप लियो 14वें ने कज़ाकिस्तान में आयोजित विश्व और पारंपरिक धर्मों के नेताओं की 8वीं कांग्रेस को संदेश भेजा और सभी धर्मों के अनुयायियों से शांति, बंधुत्व और एकजुटता के भविष्य के निर्माण में मदद करने का आह्वान किया।
पोप लियो 14वें ने गज़ा स्थित होली फैमिली काथलिक पल्ली के फादर गाब्रिएल रोमनेली से फोन पर बात की, तथा पैरिश में आनेवाले सभी लोगों को अपनी चिंता, निकटता और प्रार्थनाओं का आश्वासन दिया।
21वीं सदी में शहीदों और विश्वास के साक्षियों के स्मरणोत्सव में, पोप लियो ने ख्रीस्तीय संप्रदायों और समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ शहीदों के उदाहरणों को याद किया, जिनकी आशा हिंसा के बजाय ख्रीस्तीय मूल्यों पर आधारित थी।
पोप लियो 14वें ने अगुस्टीनियानुम में महासभा के लिए एकत्रित अपने भाइयों को संबोधित किया। पोप सुसमाचार प्रचार के मिशन को प्रोत्साहित किया, जिसकी आज "बहुत आवश्यकता" है। उन्होंने याद दिलाया कि बुलाहट और प्रशिक्षण "पूर्व-स्थापित वास्तविकताएँ" नहीं, बल्कि एक "आध्यात्मिक साहसिक कार्य" हैं और युवाओं के लिए अनुरोध किया कि उन्हें "अपने आह्वान की सुंदरता की झलक पाने" में मदद की जाए। फिर उन्हें "सुसमाचार की गरीबी के प्रति वफ़ादार बने रहने" के लिए आमंत्रित किया।
पोप लियो 14वें को संत पॉल महागिरजाघर की दीवारों के बाहर "21वीं सदी के शहीदों और धर्म के साक्षियों के स्मरणोत्सव" के बाद जन्मदिन का केक और शुभकामनाएँ दी गईं।
17 सितंबर को पोप लियो 14वें के नाम दिवस के अवसर पर, विलानोवा के संत थॉमस के अगुस्टीनियन प्रांत के प्रमुख ने कहा कि संत पापा "प्रार्थना करने वाले व्यक्ति हैं जो ईश्वर और लोगों की सुनते हैं।"