कारितास लेबनान के अध्यक्ष फादर मिशेल एबॉड ने दक्षिण लेबनान में गोलीबारी से भागने को मजबूर हुए हजारों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के बारे में वाटिकन न्यूज से बात करते हुए कहा कि लड़ाई के बढ़ने से लेबनान में आर्थिक संकट और भी जटिल हो गया है।
माननीय मार्टिन लूथर किंग जूनियर की स्मृति दिवस पर अमरीका के काथलिक धर्माध्यक्षों ने एक बयान जारी करते हुए काथलिकों से देश में नस्लीय समानता और न्याय की खोज जारी रखने का आग्रह किया है।
फ्राँस से आये काथलिक संचार माध्यम कर्मियों का वाटिकन में स्वागत करते हुए पोप फ्राँसिस ने शुक्रवार को कहा कि साक्ष्य साहस और व्यापक दृष्टि है संचार का रस।
येरूसालेम में पवित्र भूमि की अभिरक्षा के पुरोहित फादर इब्राहिम फाल्तास ने शांति की अपील के लिए पोप फ्राँसिस को धन्यवाद दिया और शांति के राजकुमार येसु का रास्ता दिखाने के लिए ख्रीस्तियों को आमंत्रित किया।
जैसा कि प्रभु के बपतिस्मा के पर्व पर प्रथागत है, पोप फ्राँसिस ने सिस्टिन चैपल में 16 बच्चों को बपतिस्मा दिया और विश्वास के नए जीवन में उनका स्वागत किया।