पोप फ्राँसिस ने गिनी-बिसाऊ के राष्ट्रपति श्री उमारो सिसोको एम्बालो से मुलाकात की। बातचीत के दौरान विशेष रूप से अफ्रीकी राज्य में कलीसिया द्वारा किए गए शैक्षिक और स्वास्थ्य देखभाल कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में परमधर्मपीठ का स्थायी मिशन "शांति के अनमोल उपहार पर विचार करने के लिए" अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों को एकत्रित करता है।
दुनिया भर से काथलिक मानसिक स्वास्थ्य मंत्री मानसिक स्वास्थ्य और प्रेरितिक देखभाल के लिए समर्पित पहली वाटिकन कार्यशाला में भाग लेने के लिए वाटिकन संचार विभाग में एकत्र हुए।
जो लोग कमजोर और बीमार हैं उनकी "देखभाल करना" हमारी मानवता की आंतरिक आवश्यकता है और प्रशामक देखभाल एक ठोस और वैध जवाब देती है क्योंकि जब ऐसा क्षण आता है जब कोई व्यक्ति चंगा नहीं हो सकता है, फिर भी आप हमेशा उन लोगों की देखभाल कर सकते हैं।” उक्त बात जीवन के लिए परमधर्मपीठीय अकादमी के अध्यक्ष मोनसिन्योर भिंचेंसो पालिया ने कही।
भारतीय धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने धर्मसभा और मिशन को ध्यान में रखते हुए काथलिक समुदाय को जोड़ने के लिए 30 जनवरी, 2024 को बेंगलुरु में संत जॉन्स नेशनल एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज में वार्षिक आम सभा के दौरान एक नया "ऐप" लॉन्च किया।
इस्राइल-हमास युद्ध से पीड़ित गजा के बीमार और घायल बच्चे फादर इब्राहीम फाल्टास द्वारा शुरू की गई पहल की बदौलत इटली पहुंचे हैं, जिनका इलाज इटली के अस्पतालों में किया जाएगा। यह पवित्र भूमि के संरक्षक फादर फाल्टस और इटली के समर्थन से संभव हुआ है।
जैसा कि हम आज जानते हैं, धार्मिक जीवन, चिंतनशील और सक्रिय दोनों, दो हजार वर्षों में विकसित हुआ है। चार निबंधों में से पहले में, क्रिस्टीन शेंक ने संक्षेप में बताया है कि साहित्यिक रिकॉर्ड हमें प्राचीन ख्रीस्तीय धर्म में महिलाओं के बारे में बताता है।
इंग्लैंड और वेल्स में काथलिक कलीसिया ने नस्लीय न्याय रविवार मनाया। इस दिन कलीसिया नस्लवाद का विरोध करने और नए जोश के साथ नस्लीय न्याय को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करती है।
बेंगलुरु, 30 जनवरी, 2024: भारत के कैथोलिक बिशप 31 जनवरी से शुरू होने वाली अपनी 36वीं द्विवार्षिक पूर्ण बैठक में देश की वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चुनौतियों पर चर्च की प्रतिक्रिया का अध्ययन करेंगे।