कोच्चि, फरवरी 18, 2024: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में समुदाय कार्मेल स्कूल में छठी कक्षा के छात्र की हाल ही में आत्महत्या से बहुत दुखी है। इस कठिन समय के दौरान छात्र के परिवार, दोस्तों और शिक्षकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की जाती है।
पोप फ्राँसिस ने शनिवार 17 फरवरी को तीन धर्मप्रांतों के लिए नये धर्माध्यक्षों को नियुक्त किया। इंदौर धर्मप्रांत के लिए माननीय फादर थॉमस मैथ्यू कुट्टीमाकल को, खंडवा धर्मप्रांत के लिए माननीय फादर अगुस्टीन मादाथिकुन्नेल को और खम्मम धर्मप्रांत के लिए माननीय फादर अगुस्टीन मादाथिकुन्नेल को नये धर्माध्यक्षों के रुप में नियुक्त किया।
पोप फ्रांसिस ने गुरुवार को वाटिकन में रोमानिया के प्रधान मंत्री इओन-मार्सेल सियोलाकु की अगवानी की। इस अवसर पर युद्ध एवं शरणार्थियों की स्थिति तथा अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर जारी वर्तमान मुद्दों की समीक्षा की गई।
पोप फ्राँसिस ने शुक्रवार 16 फरवरी को प्रकाशित एक ट्वीट सन्देश में काथलिक कलीसिया के पुनर्मिलन संस्कार के महत्व की प्रकाशना कर कहा है कि यह पश्चाताप और पुनर्मिलन हम मनुष्यों को एक बार फिर उठने की शक्ति प्रदान करता है।
सौंदर्य के फ्राँसीसी दियाकोनिया संघ को संबोधित करते हुए, पोप फ्राँसिस ने संघ के सदस्यों को लोगों, संस्कृतियों और धर्मों; तथा मानवता एवं पर्यावरण के बीच "सद्भाव के संरक्षक" बनने के लिए आमंत्रित किया।
कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष इफाड को दिए एक संदेश में, पोप फ्राँसिस ने भोजन की बर्बादी के खतरों के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि यह जलवायु को नुकसान पहुँचाता है जबकि यह दुनियाभर के भूखों को खाना खिला सकता था।