रविवार को पोप फ्राँसिस ने युद्ध से पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया, विश्व सामाजिक संचार दिवस के अवसर पर उससे जुड़े सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया, साथ ही सभी माताओं को माता मरियम को समर्पित किया।
प्रभु के स्वर्गारोहन महापर्व के अवसर पर संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में उपस्थित विश्वासियों के साथ पोप फ्राँसिस ने स्वर्ग की रानी प्रार्थना का पाठ किया तथा याद किया कि येसु किस तरह पिता के पास लौटते हैं और हमारे लिए स्वर्ग का रास्ता खोल देते हैं।
पोप फ्राँसिस ने शनिवार को इटली के जेनोवा धर्मप्रांत के दृढ़ीकरण संस्कार लेनेवाले बच्चों का वाटिकन के संत मर्था प्राँगण में स्वागत किया। करीब 1000 बच्चे 8 घंटे की यात्रा कर रोम आये हैं। पोप ने उन्हें प्रार्थना करने के लिए प्रोत्साहित किया।
"फ्रातेल्ली तुत्ती" फाउंडेशन द्वारा संचालित भाईचारे पर एक विश्व बैठक में #बी ह्यूमन में भाग लेने के लिए विश्व से आये प्रतिभागियों और नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं को अपने संदेश में पोप फ्राँसिस ने "लपटों में ग्रह" के लिए चिंता व्यक्त की और "हृदय की शांति" प्राप्त करने की आवश्यकता का संकेत दिया। ताकि लोग इस विश्वास के साथ मिलें कि जीवन हमेशा मृत्यु के हर रूप पर विजय प्राप्त करता है।"
जैसा कि साहेल के लिए पोप जॉन पॉल द्वितीय फाउंडेशन ने अपनी 40वीं वर्षगांठ मनाई है, पोप फ्राँसिस ने कलीसिया से पूरे पश्चिम अफ्रीका क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा देने का आग्रह किया है।
वाटिकन प्रेस कार्यालय ने पुष्टि दी है कि पोप फ्राँसिस 10 जून को रोम के कम्पिदोलियो का दौरा करेंगे। कम्पिदोलियो में यह उनकी दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले वे अक्टूबर 2020 में कोविड-19 महामारी के बीच शांति के लिए संत इजिदियो समुदाय की प्रार्थना में भाग लेने गये थे। पोप फ्राँसिस 10 जून को रोम के कम्पिदोलियो का दौरा करेंगे।
ब्राजील के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष तथा पोर्ते आलेग्रे के काथलिक धर्माधिपति महाधर्माध्यक्ष आयमे स्पेंगलर ने इस बात की पुष्टि की है कि पोप फ्राँसिस ने परमधर्मपीठीय भिक्षादान कार्यालय के माध्यम से ब्राज़ील के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये ब्राज़ीलियाई परमधर्मपीठीय राजदूतावास में एक लाख यूरो का अनुदान भेजा है।