इतालवी प्रसारण निगम, राई (आरएआई) के प्रबंधकों और कर्मचारियों से मुलाकात करते हुए, पोप फ्राँसिस ने सार्वजनिक भलाई के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रम और निष्पक्ष जानकारी तैयार करके नागरिकों की सेवा करने के मिशन पर प्रकाश डाला।
एक इटालियन टेलीविजन चैनल से बात करते हुए, येरूसालेम के लैटिन प्राधिधर्माध्यक्ष, कार्डिनल पियेरबतिस्ता पित्साबल्ला कहते हैं कि "हरेक जन को इस स्थिति को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।"
जर्मनी में धर्मसभा प्रक्रिया के दस्तावेजों में उठाए गए कई धार्मिक सवालों पर चर्चा करने के लिए वाटिकन के अधिकारी जर्मन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने इतालवी शहर पदुआ में हो रहे "सिनेमा फॉर क्रिएशन" (सृष्टि के लिए सिनेमा) के तीसरे संस्करण के लिए एक वीडियो संदेश भेजा है, जिसका विषय है: "सौंदर्य और प्रेम से पोषित: दुनिया को बचाने वाली ताकतें।"
संत प्रकरण के लिए गठित परिषद के प्रीफेक्ट कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो धन्य उलमा परिवार की शहादत की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान किया, जिनकी यहूदियों को आश्रय देने के लिए नाजी जर्मन सैनिकों द्वारा हत्या कर दी गई थी।
रूसी राजधानी में ईश्वर की माता महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष ने एक संदेश में "क्रूर आतंकवादी हमले" की बात की, जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए और घायल हुए। सभी लोगों से "इस अंधेरे समय में" आशा का गवाह बनने की अपील की
कलाश्निकोव, ग्रेनेड और आग लगाने वाली बोतलों से लैस अज्ञात संख्या में लोगों ने मॉस्को के बाहरी इलाके में एक बड़े थिएटर के अंदर नरसंहार किया। आईएसआईएस-के ने ली जिम्मेदारी, दो हफ्ते पहले ही अमेरिका ने जारी किया था अलर्ट।
अमेरिकी विदेश मंत्री गाजा के लिए युद्धविराम योजना पर बातचीत के लिए इजराइल में हैं। सुरक्षा परिषद में ग़ाज़ा में तत्काल युद्धविराम की ज़रूरत बताने वाले एक अमेरिकी प्रस्ताव को रूस और चीन ने वीटो कर दिया है।