आम दर्शन समारोह के अंत में पोप फ्राँसिस ने इस "युद्धरत" दुनिया के लिए शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की। पोप ने एक बार फिर आग्रह किया कि यूक्रेन, फिलिस्तीन, इज़राइल, म्यांमार और संघर्षों से पीड़ित सभी देशों को न भूलें।
तालिथा कुम की दूसरी महा सभा में प्रतिभागियों ने सिस्टर नोर्मा पिमेंटेल का स्वागत किया, जिन्होंने अमेरिकी सीमा के लोगों के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।
येरूसालेम के लैटिन प्राधिधर्माध्यक्ष ने इतालवी धर्माध्यक्षों को भेजे एक वीडियो संदेश में पवित्र भूमि में शांति के लिए प्रार्थना सभा आयोजित करने और गाजा में पीड़ित लोगों के प्रति अपनी निकटता के लिए इतालवी कलीसिया को धन्यवाद दिया।
पवित्र आत्मा हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारी आशा की लौ को प्रज्वलित रखता है जिसके द्वारा हम ख्रीस्त के प्रेम को महसूस कर सकते हैं।
पोप फ्राँसिस ने शंघाई में चीनी परिषद (कॉन्चिलियुम सिनेंसे) की 100वीं वर्षगांठ को याद किया और चीनी काथलिकों को सामाजिक सह-अस्तित्व के सद्भाव को बढ़ावा देते हुए दया और करुणा के कार्यों के माध्यम से अपने विश्वास की गवाही देने के लिए प्रोत्साहित किया।