पोप फ्राँसिस ने पोंटिफिकल मिशन सोसाइटियों (पीएमएस) से मुलाकात की और उन्हें कठिनाइयों का सामना करते हुए रचनात्मक और दृढ़ रहने के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही उन शहीदों को याद किया जिन्होंने अपने विश्वास के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।
पोप फ्राँसिस ने लोकधर्मी, परिवार और जीवन के लिए गठित परमधर्मपीठीय परिषद के युवाई प्रेरिताई विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिभागियों से मुलाकात की तथा उन्हें साहस के साथ आगे बढ़ने और सभी युवों को सुसमाचार का संदेश देने के लिए आमंत्रित किया कि येसु जीवित हैं और वे ही हमारे प्रभु हैं।
विश्व युवा दिवस 2027 की तैयार हेतु काथलिक युवा संचालकों की बैठक रोम के निकट 23 -25 तक जारी है। जिसका आयोजन लोकधर्मी, परिवार और जीवन के लिए गठित परमधर्मपीठीय विभाग द्वारा किया गया है।
पोप फ्राँसिस ने रोम की एक पल्ली के लगभग 80 लड़के और लड़कियों से मुलाकात की, जो जयंती वर्ष मनाने की तैयारी कर रहे हैं और उनके साथ विश्वास और प्रार्थनामय जीवन के बारे में बातचीत की।
पोप फ्राँसिस ने शिक्षण की प्रेरिताई हेतु गठित येसु समाजियों के अंतरराष्ट्रीय संघ के सदस्यों से मुलाकात की तथा उनसे भ्रातृत्वपूर्ण समाज के निर्माण के लिए येसु पर केंद्रित समग्र शिक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियों में लोग अक्सर अकेलापन महसूस करते हैं। ऐसी स्थित में लगता है कि कोई साथ होता जो हमारी बातें सुनता और हमें समझता। दरअसल, हम कभी अकेले नहीं होते, पवित्र आत्मा हमेशा हमारे साथ रहता है।
पोप फ्राँसिस ने वाटिकन में पहली ‘अंतर्राष्ट्रीय अर्थ बैठक’ में चार सवालों का खुलकर जवाब देते हुए सभा का समापन किया, जिसका आयोजन स्कोलस ऑकुरेंटेस ने लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के विकास बैंक - सीएएफ के सहयोग से किया था।
पोप फ्राँसिस ने धन्य कार्लो अकुतिस एवं धन्य जुसेपे अल्लामानो के माध्यम से हुए चमत्कारों को मान्यता दी, और सीरिया में 11 शहीदों को संत घोषित करने की मंजूरी दी।
येसु के पवित्र हृदय की हॉस्पीटलर्स धर्मबहनों और संत कमिलुस की पुत्रियों से वाटिकन में मुलाकात करते हुए, पोप फ्राँसिस ने उनसे आग्रह किया कि वे साहसी बनें और उन बीमार और गरीब लोगों से प्रेम करें, जिनकी वे अपने संस्थापकों की तरह सहायता करते हैं।