गोवा और दमन के आर्चबिशप और फेडरेशन ऑफ एशियन बिशप्स कॉन्फ्रेंस (एफएबीसी) के अध्यक्ष फिलिप नेरी कार्डिनल फेराओ ने पुरोहित गठन के लिए एक नए दृष्टिकोण का आह्वान किया है, और सेमिनरियों से सेविकाई की जटिल मानवीय और पास्टोरल वास्तविकताओं के लिए भविष्य के पुरोहितों को तैयार करने का आग्रह किया है।