गोवा और दामन दीव मेट्रोपॉलिटन महाधर्मप्रांतीय पुरोहित फादर फ्रांसिस्को अंतोनियो अग्नेलो जसिंतो पिनहेइरो सिंधुदुर्ग धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये। वे अभी राखोल के पट्रिआर्कल सेमिनरी में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर हैं तथा गोवा और दामन दीव के मेट्रोपॉलिटन महाधर्मप्रांत में अंतरधार्मिक संवाद प्रेरितिक विभाग के प्रभारी हैं।