अपोस्टोलिक नुनसियो आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली 26 मार्च को नई दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में क्रिस्म मास मनाने के लिए लैटिन और सिरो-मालाबार चर्चों के धर्माध्यक्षों के साथ शामिल हुए।
फ्रांसेलियन मीडिया अकादमी द्वारा कुछ पारिश युवाओं के सहयोग से आयोजित मसीह के दुःखभोग पर एक ध्वनि और प्रकाश कार्यक्रम ने चेन्नई में कई लोगों को प्रभावित किया है।
वाटिकन ने घोषणा की है कि इस वर्ष, पोप फ्राँसिस पवित्र शुक्रवार को रोम के प्रतिष्ठित कोलोसियुम में होने वाले क्रूस मार्ग धर्मविधि के लिए खुद चिंतन लिख रहे हैं।
पोप फ्राँसिस ने इजरायली और फिलिस्तीनी पिताओं को गले लगाया, जिन्होंने अपनी बेटियों को खो दिया। दोनों व्यक्ति "युद्ध की दुश्मनी से परे देखते हैं" और अब दोस्त हैं।
पवित्र भूमि में काथलिकों को संबोधित एक ईस्टर पत्र में, पोप फ्राँसिस ने अपनी आध्यात्मिक निकटता और पैतृक स्नेह व्यक्त किया है और दुनिया भर के ख्रीस्तियों को शांति के लिए ठोस समर्थन देने और प्रार्थना करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
बुधवारीय आमदर्शन के दौरान अपनी धर्मशिक्षा में, पोप फ्रांसिस ने विश्वासियों से ख्रीस्त के धैर्य का अनुकरण करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह सदगुण प्रभु के प्रेम की सबसे ठोस गवाही में से एक है।
पोप फ्राँसिस ने मंगलवार को अर्जेंटीना के तीसरे सबसे बड़े शहर रोसारियो के लोगों के प्रति अपनी निकटता व्यक्त करने के लिए एक वीडियो संदेश भेजा, जो नशीली दवाओं से संबंधित आपराधिक हिंसा में अभूतपूर्व वृद्धि का सामना कर रहा है।
पोप फ्राँसिस ने कहा है कि हमारे विश्वास की जड़ें कलवारी पहाड़ की बंजर मिट्टी में रोपी गई हैं क्योंकि वहीँ से हमारे विश्वास की शुरूआत होती है। पुण्य सप्ताह हमें प्रभु के दुखभोग के साथ साथ, अपने जीवन एवं विश्वास पर गहराई से चिंतन करने का अवसर देता है।