वाटिकन रेडियो - वाटिकन न्यूज ने 2 अप्रैल 2024 को कन्नड़ को 53वीं भाषा के रूप में अपने साथ जोड़ लिया, जिसमें पोप, वाटिकन और कलीसियाई समाचारों का कवरेज प्रदान किया जाता है और 35 मिलियन भारतीयों की मातृभाषा में सुसमाचार की उद्घोषणा की जाती है।
लगभग एक वर्ष के गृहयुद्ध से तबाह हुए देश सूडान में काथलिक कलीसिया की मानवीय गतिविधियाँ जारी हैं। पोर्ट सूडान में एक कॉम्बोनी मिशनरी समुदाय ने, असाध्य रूप से बीमार लोगों के लिए देखभाल का एक क्लिनिक खोला : "हम उन लोगों की मदद करते हैं जिन्हें युद्ध के कारण 'बहिष्कृत' कर दिया जाता है।" पास्का रात को 16 नए ख्रीस्तियों ने बपतिस्मा लिया।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर ज़ेलेंस्की ने देश के लैटिन रीति की काथलिक कलीसिया के धर्माध्यक्षों और यूक्रेनी प्रोटेस्टेंट समुदायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
हुलहुंडू पल्ली के हाड़दाग में स्थित क्लारिशियन धर्मसंघ की तीन धर्मबहनों ने रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के सम्मुख अपना प्रथम व्रतधारण लिया।
इज़रायली सेना का कहना है कि वह गाजा में हवाई हमले की गहन समीक्षा कर रही है जिसके परिणामस्वरूप "वर्ल्ड सेंट्रल किचन के सात सहायता कर्मियों की दुखद मौत" हुई।
यूक्रेन का कहना है कि पास्का रविवार को उस पर बड़े पैमाने पर रूसी हवाई हमले हुए हैं। रूस ने रविवार को पुष्टि की कि उसने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और प्राकृतिक गैस उद्योग पर बड़े पैमाने पर हमला किया, हालांकि यूक्रेन भी रूस में साइटों पर हमला करने में कामयाब रहा।