बुधवार को आम दर्शन समारोह के दौरान, पोप फ्राँसिस ने मध्य और पूर्वी यूरोप में तूफान और बाढ़ के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और उन्हें अपनी निकटता का आश्वासन दिया। युद्धरत देशों के लिए प्रार्थना का आह्वान किया।
फादर अंतोनियो स्पाडारो द्वारा संपादित खंड, एलईवी और गारज़ांती द्वारा प्रकाशित, पोप फ्राँसिस और येसु समाजियों के बीच 18 मुलाकातों के बातचीत को संकलित करता है जो उनकी अंतरराष्ट्रीय प्रेरितिक यात्राओं के दौरान हुई थी।
पोप फ्राँसिस ने 39वें विश्व युवा दिवस के लिए अपना संदेश जारी किया तथा युवाओं को जीवन की चुनौतियों को आशा और दृढ़ता के साथ स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पोप फ्राँसिस ने तिराना में मेड24 सभा के युवा प्रतिभागियों को एक वीडियो संदेश भेजा, जिसमें उन्हें शांति, एकता और बंधुत्व का संरक्षक बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
पोप ने रविवार को रविवारीय सुसमाचार पाठ पर चिंतन, वियतनाम और म्यांमार में बाढ़ पीड़ितों, एएलएस से पीड़ित लोगों और युद्धरत देशों को याद करते हुए 4 ट्वीट किया।
वाटिकन प्रेस कार्यालय 19 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने वाला है, जो मेजुगोरया तीर्थालय में तीर्थयात्रियों के आध्यात्मिक अनुभवों पर केंद्रित होगी, जिसका सीधा प्रसारण YouTube पर किया जाएगा।
फा. कोस्ता और मोनसिग्नोर बत्तोकियो के साथ कार्डिनल ग्रेच और होलेरिक ने संचार विभाग के प्रीफेक्ट द्वारा संचालित वाटिकन ब्रीफिंग में अक्टूबर में होनेवाली आमसभा के विवरण की रूपरेखा तैयार की। संत पापा दुर्व्यवहार, युद्ध और प्रवासन के प्रति उदासीनता के शिकार लोगों की गवाही के साथ एक पश्चाताप समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उल्लेखनीय नवीनताओं में चार सार्वजनिक मंच शामिल हैं जबकि चीन के दो धर्माध्यक्ष फिर से भाग लेंगे।
फिलीपींस के न्याय और शांति के लिए दोमिनिकनों ने न्याय, शांति और सृष्टि की देखभाल के लिए दोमिनिकन परिवार के साथ मिलकर युवाओं के बीच जलवायु परिवर्तन और मानवाधिकारों को संबोधित करने के उद्देश्य से एक नया शैक्षिक संसाधन लॉन्च किया।