एक संक्षिप्त वीडियो संदेश में, पोप फ्राँसिस ने परिवार के भीतर एक साथ चलने (सिनॉडालिटी) पर जोर देते हुए कहा, "जो परिवार संवाद नहीं करता, वह मृत परिवार है।"
प्रभु के दुःखभोग को समर्पित धर्मसंघ के सदस्यों को संबोधित अपने संदेश में, पोप फ्राँसिस ने उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे युद्ध, गरीबी और विभाजन से त्रस्त पीड़ित मानवता के लिए मसीह की मुक्तिदायी उपस्थिति की घोषणा जारी रखें।
पोप फ्राँसिस ने संत जॉन लातेरन महागिरजाघर में "असमानताओं से परे, आंसुओं को जोड़ना" शीर्षक से आयोजित एक सभा के दौरान रोम धर्मप्रांत के विश्वासियों को संबोधित किया।
वाटिकन में सेवारत पश्चातापी पापमोचक पुरोहुत समुदाय को संबोधित करते हुए, पोप फ्राँसिस ने स्मरण दिलाया कि एक उत्तम पापस्वीकारकर्ता को सदैव पश्चाताप करनेवाले विश्वासी के प्रति सामीप्य, दयालुता और करुणा दर्शानी चाहिये।
वाटिकन में शुक्रवार को पेशनिस्ट अर्थात् येसु के दुखभोग को समर्पित धर्मसमाज के पुरोहितों को सम्बोधित शब्दों में पोप फ्राँसिस ने ईश्वर और मानव के बीच साक्षात्कार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सुसमाचार के प्रकाश की आवश्यकता है।
धर्मसभा के समापन के पहले दिन सभा प्रतिभागियों ने सुनने, बातचीत करने और आत्मपरख के इस आध्यात्मिक और कलीसियाई अनुभव की गहराई के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया।
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो पारोलीन तथा चेक गणराज्य के प्रधान मंत्री पेत्र फियाला ने एक नवीन समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जो चेक गणराज्य में काथलिक कलीसिया के स्वशासन अधिकार को मान्यता देता है तथा सभी लोगों के लिए विवेक, विचार और धर्म पालन की स्वतंत्रता की पुष्टि करता है।
फ्राँस की सरकार द्वारा लेबनान के संकट पर आयोजित एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में राज्यों के साथ सम्बन्ध रखनेवाले परमधर्मपीठीय सच्चिवालय के उपाध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष मीरोस्लाव स्टानिसलाव वाकोव्स्की ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से लेबनान की “स्वतंत्रता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता” की रक्षा करने का आह्वान किया है।
न्याय और शांति के लिए काथलिक धर्मसंघी मंच के 18वें सम्मेलन में, सदस्यों ने सरल जीवनशैली अपनाने, गरीबों के करीब रहने और अनावश्यक उपभोग एवं अपव्यय से बचने का निर्णय लिया।
चक्रवात दाना ने भारत के पूर्वी तट पर दस्तक देने के बाद पेड़ों और बिजली के तारों को उखाड़ दिया, अधिकारियों ने 25 अक्टूबर को और भी भयंकर मौसम की चेतावनी दी है।