24 दिसंबर को पवित्र द्वार खुलने से पहले रोम, संगीत समारोहों और कला प्रदर्शनियों से भरा होगा, जिसमें वाटिकन संग्रहालयों की दुर्लभ प्रतिमाएँ और विश्व के सबसे पुराने ऑर्केस्ट्रा में से एक का संगीत समारोह भी शामिल होगा।
कार्डिनल रफाएले मार्तिनो का निधन 28 अक्टूबर को हुआ वे 91 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर को संत पेत्रुस महागिरजाघर में होगा। उन्होंने सोलह वर्षों तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में स्थायी पर्यवेक्षक के रूप में कार्य किया और बाद में प्रवासियों और भ्रमणशील लोगों की प्रेरितिक देखभाल के लिए परमधर्मपीठीय परिषद और न्याय एवं शांति के लिए परमधर्मपीठीय परिषद का नेतृत्व किया।
वाटिकन न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में, वालेंसिया के महाधर्माध्यक्ष ने उस भीषण तूफान के बारे बात की जिसने स्पेन में 150 से अधिक लोगों की जान ले ली है, तथा उन्होंने पल्लियों से अपील की कि वे जरूरतमंद लोगों का स्वागत करें एवं बचावकर्मियों की सहायता करें।
पिछले हफ़्ते तूफान क्रिस्टीन के कारण फिलीपींस में कई लोगों की जान चली गई। लगभग 970,000 लोग विस्थापित हो हैं और उन्हें तत्काल मानवीय सहायता की जरूरत है।
"प्रभु में आशा" शीर्षक से राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में भारत के जालंधर में देशभर से 598 युवा संचालक एकत्रित हुए, जिन्हें सांसारिकता की ओर झुकती दुनिया में अपने विश्वास को जिम्मेदारी से जीने का प्रोत्साहन किया गया।
एडो स्टेट, नाइजीरिया के एगेनबोड में इमैकुलेट कॉन्सेप्शन माइनर सेमिनरी के रेक्टर फादर थॉमस ओयोड को दो अपहृत छात्रों के बदले में खुद को पेश करने के बाद अपहरण कर लिया गया है।
पोप फ्रांसिस ने 30 अक्टूबर, 2024 को सेंट पीटर्स स्क्वायर में लोगों को संबोधित करते हुए गाजा और लेबनान में चल रहे इजरायली हमलों पर विचार करते हुए निर्दोष लोगों, खासकर बच्चों और परिवारों पर युद्ध के विनाशकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला।
भारत के कैथोलिक बिशपों के सम्मेलन (सीसीबीआई) ने पोप फ्रांसिस के नवीनतम विश्वपत्र, डिलेक्सिट नोस ("वह हमसे प्यार करता था") का भारतीय संस्करण गर्व से जारी किया है।
नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज एंड रिसर्च (NEISSR) ने अखिल भारतीय मलयाली एसोसिएशन (AIIMA) के सहयोग से विकलांग लोगों के लिए सामाजिक समावेशन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित "समावेशी भारत" थीम पर एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया।
कैथोलिक नेताओं ने केरल सरकार से राज्य पैनल की रिपोर्ट की समीक्षा करने का आग्रह किया है, जिसमें एक मुस्लिम चैरिटी के भूमि के एक टुकड़े पर दावे का समर्थन किया गया है, जिससे लगभग 600 परिवारों को बेदखल होने का खतरा है, जिनमें से अधिकांश कैथोलिक हैं।