परमधर्मपीठ की ओर से जारी एक बयान में घोषणा की गई कि वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पारोलिन ने अम्मान में मध्य पूर्वी देशों के संत पापा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें मध्य पूर्व में शांति की इच्छा के साथ-साथ “हर मोर्चे पर” युद्ध विराम का आह्वान किया गया।
इतालवी सेना के महाधर्माध्यक्ष ने इतालवी नौसेना के ऐतिहासिक प्रमुख जहाज "अमेरिगो वेस्पुची" को सैन्य अध्यादेश के जयंती स्थलों में से एक के रूप में नामित किया है, जहाँ तीर्थयात्री पवित्र वर्ष के दौरान पूर्ण अनुग्रह प्राप्त कर सकते हैं।
म्यांमार के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल चार्ल्स माउंग बो ने उत्तरी म्यांमार के काचिन राज्य में नव-अभिषिक्त धर्माध्यक्ष जॉन मुंग ला सैम के विश्वास और सेवा की सराहना की। वे क्षेत्र में संघर्ष और तनाव के कारण विस्थापित और पीड़ित सभी लोगों को भी याद करते हैं।
थाईलैंड की काथलिक कलीसिया ने आठ शहीदों को संत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिनके साहसिक विश्वासपूर्ण जीवन ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है।
ढाका धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष सुब्रतो बोनिफास गोमेस, बांग्लादेश में बढ़ती खाद्य कीमतों पर चर्चा करते हैं। वह देश की नई सरकार के बारे में भी बात करते हैं और इस बारे में भी कि बांग्लादेशी काथलिक 2025 के पवित्र वर्ष को कैसे जी रहे हैं।
एंग्लिकन महाधर्माध्यक्ष इयान अर्नेस्ट, कैंटरबरी के महाधर्माध्यक्ष के निवर्तमान निजी प्रतिनिधि, रोम में अपने समय और काथलिक और एंग्लिकन कलीसियाओं को एक साथ ‘आशा की किरण’ बनने में मदद करने के अपने कार्य पर विचार करते हैं।
खार्किव, यूक्रेन से, संत जोसेफ धर्मसमाज की सिस्टर डारिया पैनस्ट ने वाटिकन मीडिया को एक ऐसे शहर में सेवा के अपने अनुभव बताए, जो लगातार रूसी बमबारी के अधीन था।