बारबाडोस के प्रधान मंत्री मिया मोत्तली, हेमन बेकेले और वर्ल्ड सेंट्रल किचन इस वर्ष के जायद पुरस्कार के विजेता होंगे, जो 2019 में संत पापा फ्राँसिस और शेख अहमद अल-तैयब द्वारा हस्ताक्षरित मानव बंधुत्व पर संयुक्त घोषणा से प्रेरित है।
निकारागुआ के तीन मठों से 28 और 29 जनवरी की मध्य रात्रि में सन्त क्लेयर को समर्पित धर्मसंघ की 30 से अधिक धर्मबहनों को अगवा कर लिया गया। मनागुआ, माटागाल्पा और चिनन्देगा से अगवा की गई इन धर्मबहनों को 'पुअर क्लेर्स' के नाम से जाना जाता है।
पोप फ्राँसिस ने स्पेन के सेमिनरी छात्रों एवं प्रशिक्षकों से मुलाकात करते हुए भावी पुरोहितों से आग्रह किया कि वे जिनकी सेवा करते हैं उनका दर्द महसूस करें।
छठे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन "विश्व संतुलन के लिए" अपने संदेश में, पोप फ्राँसिस ने प्रतिभागियों को "साहस के साथ काम करने के लिए आमंत्रित किया ताकि आशा विश्व के लिए शांति में परिवर्तित हो सके।"
कॉन्फ्रेंस ऑफ कैथोलिक बिशप्स ऑफ इंडिया (CCBI) ने दिल को छू लेने वाली फिल्म फेस ऑफ द फेसलेस के निर्देशक डॉ. शैसन पी. ओसेफ और इसकी निर्माता सैंड्रा डी'सूजा राणा को उनकी सशक्त कहानी कहने की कला और आस्था तथा सामाजिक न्याय में योगदान के लिए सम्मानित किया।
पोप फ्रांसिस ने 30 जनवरी को वाशिंगटन डीसी के पोटोमैक नदी पर हुए विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और दुख व्यक्त किया।
पश्चिम बंगाल के एक कैथोलिक पैरिश ने उत्तराखंड के देहरादून में 29-31 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए राज्य की महिला रग्बी टीम के 12 सदस्यों में से 11 को उपलब्ध कराया है।