मसीह हमारे उद्धारकर्ता हैं और उनमें हम एक हैं

पोप लियो 14वें ने गुरुवार 22 मई 2025 को सोशल मीडिया के एक्स पर अपने धर्माध्यक्षीय आदर्श वाक्य को चुनने का मकसद बताया।

पोप लियो 14वें ने गुरुवार 22 मई 2025 को सोशल मीडिया के एक्स पर अपने धर्माध्यक्षीय आदर्श वाक्य को चुनने का मकसद बताते हुए लिखा :

“हमारी ख्रीस्तीय एकता, जीवन और मिशन मेरे दिल के बहुत करीब है, जो संत अगुस्टीन के शब्दों में दिखाई देता है, जिन्हें मैंने अपने धर्माध्यक्षीय आदर्श वाक्य के लिए चुना: इन इल्लो ऊनो उनुम (केवल उन्हीं में, एक)। मसीह हमारे उद्धारकर्ता हैं और उनमें हम एक हैं, ईश्वर का एक परिवार, जो हमारी भाषाओं, संस्कृतियों और अनुभवों की समृद्ध विविधता से परे है।”

hindi Survey Popup Image