पोप : जिस तरह धारा अपने स्रोत की ओर बहती, संगीत हमें ईश्वर की ओर ले जाता है

पोप लियो 14वें बुधवार को कस्तेल गंदोल्फो के बोर्गो लौदातो सी में आयोजित प्रार्थना सभा 'शांति का गीत' में शामिल हुए। प्रार्थना सभा में अंद्रेया बोचेली और एबीएफ गायक दल उपस्थित थे, जिसमें युगांडा, पवित्र भूमि और इटली के बच्चों की आवाजें शामिल थीं।

संगीत हमें रहस्य की दहलीज से आगे ले जा सकता है। जिस तरह जलधारा के पीछे-पीछे चलकर अंततः उसके स्रोत तक पहुँचा जा सकता है, वैसे ही गाने की खूबसूरती हमें ईश्वर की ओर ले जा सकती है, अर्थ और खुशी की उस प्यास को बुझा सकती है जिसे दुनिया खुद नहीं बुझा सकती।

यही छवि पोप लियो 14वें ने 29 जुलाई की शाम को कस्तेल गंदोल्फो के परमधर्मपीठीय उद्यान में बोर्गो लौदातो सी में, "मेथुसेलाह" नामक पुराने सदाबहार बलूत पेड़ की छाया में हुए शांति के गीत के दौरान अपने चिंतन में पेश की।

धर्मग्रंथ में बताए गए "दूतों और संतों के दल" को याद करते हुए, पोप ने कहा कि वे "हर समय गाते नहीं रहते" बल्कि, उनके स्वर का पूर्ण तालमेल ईश्वर के बारे में उनके साझा प्रतिबिम्ब से निकलता है - एक ऐसा तालमेल जिसे पाने में दुनिया का संगीत हमारी मदद कर सकता है।

पवित्र भूमि, यूगांडा और इटली से एक साथ
लौदातो सी उच्च शिक्षा केंद्र ने अंद्रेया बोचेली फाउंडेशन के साथ साझेदारी में इसे आयोजित किया था, जिसे मशहूर टेनर खुद प्रतिनित्व कर रहे थे। यह कार्यक्रम संत फ्रांसिस असीसी की मत्यु की 800वीं वर्षगाँठ के उत्सव का हिस्सा है।

इसमें संत फ्रांसिस की लिखी हुई बातें, जैसे सृष्टि का भजन, बाइबिल पाठ और कई संत पापाओं के शब्द शामिल थे—संत पापा पॉल षष्ठम और संत जॉन पॉल द्वितीय से लेकर पोप फ्राँसिस तक।

पोप ने इस कार्यक्रम को "खुशी" का अवसर बताया, जिसमें अंद्रेया बोचेली और एबीएफ वॉयसेस क्वायर भी शामिल थे, जिसमें पवित्र भूमि, युगांडा और इटली के 164 बच्चे और युवा शामिल थे। संगीत के प्रति प्यार के कारण एक साथ जमा हुए, युवाओं और बच्चों में से कई, युद्ध, गरीबी और पीड़ा भरा जीवन जी रहे हैं।

पोप लियो ने कहा कि उनके "सुंदर गायन" और सभा के अंत में की गई कई भाषाओं में प्रार्थना ने दिखाया कि कैसे संगीत अलग-अलग आवाजों को एक साथ ला सकता है, जहाँ हर व्यक्ति पूरी दुनिया में अपना खास योगदान दे सकता है। इस तरह, गाने-बजानेवालों का दल तालमेल और सहयोग का प्रतीक बन जाता है।

यह एक व्यक्ति से बढ़कर
पवित्र बाइबिल में बताए गए स्वर्गीय "गायक मंडली" की कल्पना करते हुए, पोप ने कहा कि उनकी एकता ईश्वर में "पूर्ण आनन्द" पाने से आती है।

उन्होंने आगे कहा, "जब आप गा रहे थे, तो क्या आपने ध्यान दिया कि कैसे संगीत ने हम सभी को एक नए अनुभव की ओर खींचा—एक ऐसा अनुभव जिसे हममें से कोई भी अकेले नहीं बना सकता? यही सुंदरता का अनुभव है। यह एक नया क्षितिज खोलता और हमारे अंदर उस ओर बढ़ने की इच्छा जगाता है।"

उस क्षितिज की ओर बढ़ने का मतलब सिर्फ "कुछ चीज" नहीं, बल्कि "किसी" को खोजना है।

पोप ने आगे कहा, "जैसे हम एक धारा के साथ उसके स्रोत तक वापस जा सकते हैं, वैसे ही संगीत की सुंदरता हमें उनसे मिलने के लिए बुलाती है जो खुद सुंदर है। ईश्वर ने आपको जो वरदान दिए हैं, उन्हें बढ़ाते रहें, और उन्हें आपको ईश्वर तक ले जाने दें।"

दुनिया हमारे मकसद की प्यास को नहीं बुझा सकती
पोप ने युवाओं के "बेचैन दिलों" को स्वीकार किया, और कहा कि सिर्फ ईश्वर ("वे सारी चीजें जो हम जीवन में चाहते हैं") ही उन्हें सच्चा आराम दे सकते हैं।

"याद रखें कि आप बड़ी चीजों के लिए बने हैं, और पूरी दुनिया आपके मकसद और आनन्द की प्यास को बुझाने के लिए काफी नहीं है।"

इसके बाद पोप लियो ने वहां मौजूद युवाओं को व्यक्तिगत रूप से भरोसा दिलाया: "संत पिता आपसे प्यार करते हैं और आपके लिए, आपके परिवारों और आपके देशों के लिए प्रार्थना करते हैं।"

उनके शब्द शांति के लिए प्रार्थना बन गए, जिसमें उन्होंने कहा कि यह "दुनिया के उन सभी हिस्सों में राज करे जो हिंसा के कारण लोग लगातार परेशान हैं।"

युवा प्रतिभागियों के लिए, पोप के साथ मिलकर प्रार्थना करना दस दिन की यात्रा का अंत था, जिसके दौरान गायकों और शिक्षकों ने गाने की कला के द्वारा प्रशिक्षण, दोस्ती और भाईचारे का अनुभव साझा किया।

अंद्रेया बोचेली फाउंडेशन की प्रतिबद्धता
पोप ने पढ़ाई और समाज में पिछड़े युवाओं की मदद करने के लिए अंद्रेया बोचेली फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए अपना वक्तव्य समाप्त की।

"संगीत की शक्ति के जरिए, आप आम भलाई के लिए हर व्यक्ति के समग्र विकास को बढ़ावा देने के कलीसिया के मिशन में योगदान दे रहे हैं। ईश्वर आपकी कोशिशों को आशीर्वाद दें।"

"मेथुसेलाह" की छांव में
प्रार्थना सभा की शुरुआत कार्डिनल फाबियो बाजो ने की, जिन्हें समग्र मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए गठित परमधर्मपीठीय विभाग का प्रो-प्रीफेक्ट नियुक्त किया गया है (1 सितंबर 2026 से शुरू होगा) और जो लौदातो सी उच्च शिक्षा केंद्र के महानिदेशक हैं।

संगीत शुरू होने से पहले, कार्डिनल ने "मेथुसेलाह" नामक पुराने सदाबहार बलूत के शांत लेकिन प्रभावशाली साक्ष्य पर चिंतन किया। उन्होंने कहा कि परमधर्मपीठ के उद्यान के इतिहास से जुड़ा यह पेड़ हर पुरूष और औरत को सौंपी गई जिम्मेदारी का प्रतीक है: "हमें जो उपहार के रूप में मिला है, उसकी देखभाल करना ताकि यह आने वाली पीढ़ी के लिए जीवन और उम्मीद पैदा करता रहे।"

कार्डिनल बाजो ने संत अगुस्टीन के कभी न भूलनेवाले शब्दों को याद किया: "मैंने तुम्हें देर से प्यार किया है, सुंदरता हमेशा पुरानी, ​​हमेशा नई; मैंने तुम्हें देर से प्यार किया है।"

उन्होंने पोप लियो को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया, और वहां मौजूद लोगों को याद दिलाया कि शांति "हममें से हर एक को सौंपा गया एक मिशन है।"

hindi Survey Popup Image