यूक्रेन के राजदूत : भारी हमलों से युद्ध खत्म करने का कोई इरादा नहीं दिखता
यूक्रेन के प्रेरितिक राजदूत, महाधर्माध्यक्ष विस्वालदास कुलबोकास, 13-14 मई को यूक्रेन में रूस की खास तौर पर तेज़ बमबारी के बारे में बताया, और मानवतावादी कार्यकर्ताओं पर हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि "उनपर जानबूझकर निशाना बनाया गया ताकि लोगों को मदद न मिले।"
साक्षात्कार में, राजदूत महाधर्माध्यक्ष कुलबोकास ने रूस के युद्ध शुरू होने के बाद से किए गए सबसे बड़े हमले के बारे में बताया, जिसमें सिर्फ़ राजधानी में ही कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 48 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
महाधर्माध्यक्ष कुलबोकास ने बताया कि "यूक्रेनी अधिकारियों ने 1,500 से ज़्यादा लंबी दूरी के ड्रोन गिने जो इवानो-फ्रैंकिवस्क, उज़होरोड और दूसरे पश्चिमी शहरों तक पहुँचे, फिर रात में कीव की बारी थी, जिसमें ड्रोन और लगभग साठ मिसाइलें थीं, जिनमें ज़्यादातर बैलिस्टिक थीं।”
मानवीय मदद वाली गाड़ियों पर हमले चिंता की बात हैं
राजदूत ने इस बात पर भी बहुत चिंता जताई कि संयुक्त राष्ट्र की एक गाड़ी, जो मानवीय मामलों के सम्वय के ऑफिस की थी, पर भी खेरसॉन में मानवीय मदद बांटते समय हमला हुआ। उन्होंने कहा कि ये साफ़ तौर पर निशान वाली गाड़ियां थीं जो यूक्रेनी और रूसी अधिकारियों को पहले से बताने के बाद ही चलती हैं।
उन्होंने कहा कि यह साफ़ है कि ये जानबूझकर किए गए हमले हैं, "और यह पहली बार नहीं है।" प्रेरितिक राजदूत ने इसे "बहुत चिंता की बात बताया, जब साफ़ निशान वाले मानवीय राहत कार्यकर्ताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जाता है, ताकि लोगों को मदद न मिल सके।"
राजदूतावास में मिसाइल के कुछ टुकड़े गिरे
महाधर्माध्यक्ष कुलबोकास ने यह भी कहा कि “राजदूतावास में मिसाइल के कुछ टुकड़े गिरे,” जिससे लोगों या इमारतों को ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “लेकिन मिसाइलों के छोटे टुकड़े होते हैं, हमें आज सुबह इनमें से कुछ टुकड़े मिले भी।”
महाधर्माध्यक्ष कुलबोकास ने कहा कि वे अपने नेटवर्क के संपर्क में रहते हैं, और उन्होंने कीव में बेसिलियन पुरोहितों के मठ में संत बसिल गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर राफेल स्टेफुरक, से बात की, जो राजदूतावास से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है, जिसकी महीनों से मरम्मत चल रही थी।
महाधर्माध्यक्ष कुलबोकास ने बताया कि उन्होंने हाल ही में गिरजाघऱ के छत की मरम्मत की थी और पिछले कुछ महीनों में ड्रोन और मिसाइलों के टुकड़ों से बने 57 छेद पाए और छत की मरम्मत की ज़रूरत थी क्योंकि पानी पहले से ही बहुत ज़्यादा गिर रहा था।
शांति के लिए प्रार्थना
यूक्रेन के प्रेरितिक राजदूत ने बताया कि नीप्रो नदी के बाएं किनारे के इलाकों में हालात काफी खराब हैं, जहां “एक ही रात में 16 से ज़्यादा मौतें हुईं, कई सौ लोग घायल हुए और लगभग आधे शहर में एक बार फिर पानी की सप्लाई नहीं है।” इस स्थिति का सामना करते हुए, महमाधर्माध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने कुछ राजनायिकों से इस स्थिति पर चर्चा की, जिन्होंने बताया, “कि अगर बमबारी इतनी तेज़ी से जारी रहती है, तो यह अच्छा संकेत नहीं है। बल्कि, यह युद्ध जारी रखने की इच्छा दिखाता है।”
प्रेरितिक राजदूत ने अंत में कहा, “हम बस शांति के लिए प्रार्थना कर सकते हैं।”