वाटिकन में आर्थिक मामले विभाग के सेवानिवृत अध्यक्ष कार्डिनल सेरजो सेबास्तियानी का निधन मंगलवार को रोम में हुआ। वे 92 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार 17 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में सम्पन्न होगा।
लातीनी प्राधिधर्माध्यक्ष कार्डिनल पियरबत्तिस्ता पित्साबाला इन दिनों रोम की यात्रा पर हैं और उन्होंने पोप फ्राँसिस से मुलाकात कर उन्हें मध्यपूर्व की स्थिति की जानकारी दी है।
हैती की राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस में सशस्त्र बंदूकधारियों ने एक बस पर कब्ज़ा कर लिया और उस बस में यात्रा कर रही छह धर्मबहनों को बंधक बना लिया और एक अज्ञात गंतव्य की ओर चले गए।
दुनिया भर से 600 से अधिक संचारक धर्मबहनें धार्मिक जीवन के लिए संचार की पहली अंतर्राष्ट्रीय बैठक में भाग लिया, जिसका उद्देश्य धर्मबहनों को डिजिटल संचार में पेशेवर कौशल सिखाना था।
कारितास लेबनान के अध्यक्ष फादर मिशेल एबॉड ने दक्षिण लेबनान में गोलीबारी से भागने को मजबूर हुए हजारों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के बारे में वाटिकन न्यूज से बात करते हुए कहा कि लड़ाई के बढ़ने से लेबनान में आर्थिक संकट और भी जटिल हो गया है।
माननीय मार्टिन लूथर किंग जूनियर की स्मृति दिवस पर अमरीका के काथलिक धर्माध्यक्षों ने एक बयान जारी करते हुए काथलिकों से देश में नस्लीय समानता और न्याय की खोज जारी रखने का आग्रह किया है।
फ्राँस से आये काथलिक संचार माध्यम कर्मियों का वाटिकन में स्वागत करते हुए पोप फ्राँसिस ने शुक्रवार को कहा कि साक्ष्य साहस और व्यापक दृष्टि है संचार का रस।
येरूसालेम में पवित्र भूमि की अभिरक्षा के पुरोहित फादर इब्राहिम फाल्तास ने शांति की अपील के लिए पोप फ्राँसिस को धन्यवाद दिया और शांति के राजकुमार येसु का रास्ता दिखाने के लिए ख्रीस्तियों को आमंत्रित किया।