पोप फ्राँसिस ने बेरुत में हुई दुखद दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। संत पापा ने मध्य पूर्व में युद्ध को समाप्त करने और "देवदारों की भूमि" के लिए एक ऐसी भूमि के रूप में अपने आह्वान के प्रति वफादार बने रहने की अपील की, जहाँ "विभिन्न धर्म और मान्यताएँ भाईचारे में मिलती हैं।"
पोप फ्राँसिस ने इतालवी काथलिक गाइड्स और स्काउट्स एसोसिएशन (एजीईएससीआई) की बैठक में प्रतिभागियों को संदेश भेजा और स्काउट नेताओं को युवा लोगों को भाईचारे के साथ एक दूसरे की सेवा करने हेतु ख्रीस्तीय मार्ग दिखाने के लिए आमंत्रित किया।
रविवारीय देवदूत प्रार्थना के बाद पोप फ्राँसिस ने मॉस्को धर्मप्रांत से जुड़ी ऑर्थोडोक्स गिरजाघरों पर प्रतिबंध लगाने के कीव के फैसले पर अपनी आशंका व्यक्त की। उन्होंने अपील की: "किसी भी कलीसिया को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समाप्त न किया जाए।"
ब्राजील में संपन्न हुए अमेज़न की कलीसियाई सम्मेलन (सीईएएमए) की दूसरी सभा को संबोधित एक वीडियो संदेश में, वाटिकन संचार विभाग के प्रीफेक्ट ने एल्गोरिदम पर नहीं बल्कि "हृदय की बुद्धि" पर आधारित मानव-केंद्रित संचार की आवश्यकता की पुष्टि की।
येरूसालेम में कलीसियाओं के प्रमुखों द्वारा जारी एक बयान में बढ़ते तनाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है, जो क्षेत्र को पूर्ण युद्ध के कगार पर खड़ा कर रहा है, तथा शांति के लिए बातचीत के माध्यम से समझौते की अपील की गई है।
बांग्लादेश में जेसुइट पुरोहित और जेसुइट शरणार्थी सेवा (जेआरएस) कार्यक्रमों के प्रमुख फादर जेरी गोमेस ने रोहिंग्या शरणार्थी संकट के गहराने पर तत्काल वैश्विक हस्तक्षेप का आह्वान किया है।
लगभग 200 इंडोनेशियाई छात्र जकार्ता में "ग्रा पेमुडा" युवा भवन में पोप फ्राँसिस का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं, जहाँ वे दक्षिण पूर्व एशिया में स्कोलस ऑकुरेंतेस के पहले क्षेत्रीय मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।
देश में यौन शोषण की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है, इसलिए हम सोचते हैं कि हमें लड़कियों की सुरक्षा करने की आवश्यकता है। माता-पिता को लगातार सलाह दी जाती है: “अपनी बेटियों की सुरक्षा करें।”