पोप फ्राँसिस पोर्ट मोरेस्बी के सर जॉन गुइज़ स्टेडियम में पापुआ न्यू गिनी के युवा लोगों से मुलाकात की और उन्हें "प्रेम और सेवा की भाषा" का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरस्बी के सर जॉन गुईज़ स्टेडियम में सोमवार को पोप फ्राँसिस ने देश के लगभग 10,000 युवा प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका आह्वान किया कि वे विभाजन के बजाय मैत्री और सामंजस्य का चयन करें।
पापुआ न्यू गिनी में रविवार आठ सितम्बर को अपनी प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर सार्वभौमिक काथलिक कलीसिया के परमधर्मगुरु पोप फ्राँसिस सोमवार को एशिया और ओसियाना में अपनी 11 दिवसीय प्रेरितिक यात्रा के तीसरे चरण में पूर्व पुर्तगाली उपनिवेश तिमोर लेस्ते पहुंचे।
पोप फ्राँसिस एशिया और ओशिनिया की अपनी 45वीं प्रेरितिक यात्रा के तीसरे चरण में हैं, इस अवसर पर वाटिकन न्यूज ने तिमोर-लेस्ते के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के महासचिव और दिली महाधर्मप्रांत के पुरोहित से पोप के यात्रा की अपेक्षाओं और छोटे काथलिक एशियाई राष्ट्र के सामने आनेवाली चुनौतियों के बारे में बात की।