शनिवार, 28 दिसंबर, 2024 को, कुरनूल धर्मप्रांत, कोसिगी में सेंट जॉर्ज चर्च और सनकेश्वरी में कार्मेल मठ चर्च के साथ, 300 बच्चों द्वारा अपना पवित्र परमप्रसाद ग्रहण करने पर खुशी मनाई।
दक्षिण भारत के केरल की एक अदालत ने एक कैथोलिक पुरोहित को तलब किया है, जिसने कथित तौर पर कुछ पल्लीवासियों को बदनाम करने के लिए एक धर्मोपदेश का इस्तेमाल किया था।
गोवा की राजधानी पणजी के मध्य में स्थित फाउंटेन में कैरोल गायन कार्यक्रम को विभिन्न धर्मों के लोगों ने देखा। यह विभिन्न धार्मिक त्योहारों के दौरान विभिन्न धर्मों के लोगों के एकत्र होने का स्थान है।
ईश्वर की माता, धन्य कुंवारी मरियम के पर्वदिन नए साल के पहले देवदूत प्रार्थना के दौरान, पोप फ्राँसिस ने प्रार्थना की, मां मरिया "हमें अपने दिलों में सुसमाचार की खुशी बनाए रखना और दुनिया में इसकी गवाही देना सिखाएँ।"
पोप फ्रांसिस ने नव वर्ष 01 जनवरी ईश्वर की माता मरियम का महोत्सव मनाते हुए वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर में पवित्र ख्रीस्तयाग अर्पित किया और माता मरियम के मातृत्व पर चिंतन प्रस्तुत किया।
पूरे 2024 में पोप फ्राँसिस ने शांति के लिए अडिग होकर काम किया। अनगिनत अपीलों और अवसरों पर, उन्होंने सद्भावना रखने वाले सभी पुरुषों और महिलाओं से भाईचारे को बढ़ावा देने और उसका पोषण करने के लिए कहा और हम सभी को शांति का साधन बनने के लिए आमंत्रित किया। जैसे-जैसे वर्ष एक नए वर्ष में परिवर्तित होता है, जयंती वर्ष के मार्ग को रोशन करने वाली आशा के साथ, उनका संदेश अपनी पूरी ताकत से गूंजता है: "येसु हमारी आशा और शांति का द्वार है।"
क्रिसमस के मौसम में पोप फ्राँसिस ने सभी भक्त समुदाय से ईश्वर के प्रेम का अनुभव करने हेतु चरनी में पड़े बालक येसु का दर्शन करने और चरवाहों के साथ सच्चे क्रिसमस में प्रवेश करने हेतु प्रेरित किया।
पोप फ्राँसिस ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए एक टेलीग्राम में जिमी कार्टर की “गहरी ख्रीस्तीय आस्था से प्रेरित, लोगों के बीच सुलह और शांति, मानवाधिकारों की रक्षा और गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता” को याद किया।