मध्य प्रदेश राज्य के ईसाइयों ने दक्षिणपंथी हिंदू कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने कथित तौर पर एक गांव में चार सामाजिक रूप से गरीब दलित ईसाइयों पर हमला किया और उन्हें नंगा करके घुमाया तथा उन्हें हिंदू मंदिर के देवता के सामने झुकने के लिए मजबूर किया।
पोप लियो XIV ने मदर चियारा कैज़ुओला, इंस्टीट्यूट ऑफ द डॉटर्स ऑफ मैरी हेल्प ऑफ क्रिस्चियन्स (FMA) की सुपीरियर जनरल को, इंस्टीट्यूट्स ऑफ कॉन्सेक्रेटेड लाइफ एंड सोसाइटीज ऑफ एपोस्टोलिक लाइफ के डिकास्टरी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।
धर्माध्याक्षों की जयंती के अवसर पर उनको दिये एक चिंतन में, पोप लियो 14वें ने कहा कि धर्माध्याक्षों को "ईश्वर पर दृढ़तापूर्वक आधारित जीवन और कलीसिया की सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित जीवन" के उदाहरण के माध्यम से आशा के साक्ष्य देना चाहिए।
24 जून को एक टेलीग्राम में, पोप ने सीरिया के दमिश्क में संत एलियास गिरजाघऱ में आत्मघाती बम विस्फोट के पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए अपनी संवेदना और प्रार्थनाएँ व्यक्त कीं।
संत योहन बप्तिस्ता के पर्व के अवसर पर, पोप लियो 14वें ने ईश्वर के प्रेम की ठोस गवाही के लिए सॉवरेन मिलिट्री ऑर्डर ऑफ माल्टा के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और प्रार्थना एवं उचित प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सेमिनरी छात्रों की जयन्ती के अवसर पर मंगलवार 24 जून को संत पापा लियो 14वें ने करीब 4,000 हजार सेमिनरी छात्रों एवं प्रशिक्षकों का संत पेत्रुस महागिरजाघर में स्वागत किया तथा उन्हें येसु के पवित्र हृदय और पुरोहिताई जीवन पर चिंतन का अवसर दिया।
देवदूत प्रार्थना के उपरांत पोप लियो ने युद्ध की त्रासदी को समाप्त करने की अपील की, विशेषकर, मध्य पूर्व में, तथा याद दिलाया कि युद्ध केवल समस्याओं को बढ़ाता है और स्थायी समाधान प्रदान किए बिना गहरा घाव बनाता है।
ख्रीस्त के पवित्रतम शरीर और रक्त महापर्व के अवसर पर पोप लियो 14वें ने रविवार 22 जून को वाटिकन स्थित संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में देवदूत प्रार्थना का पाठ किया। जिसके पूर्व उन्होंने विश्वासियों को सम्बोधित किया।
रोम के संत जॉन लातेरेन महागिरजाघर के प्रांगण में, पोप लियो 14वें ने ईसा मसीह के परम पवित्र शरीर और रक्त के महापर्व के पवित्र मिस्सा समारोह की अध्यक्षता की, जिसके बाद संत मरिया मेजर महागिरजाघर तक पारंपरिक यूखरिस्तीय जुलूस निकाला गया।