देवदूत प्रार्थना के उपरांत पोप लियो ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में उपस्थित एवं विभिन्न माध्यमों से उन्हें सुन रहे लोगों को सम्बोधित करते हुए पेत्रुस के दानसंग्रह में सहयोग करने के लिए अपना आभार प्रकट किया। कृतज्ञता के शब्द कहने से पहले उन्होंने मध्य अफ्रीकी गणराज्य के बंगुई स्थित लाइसी "बार्थेलेमी बोगांडा" समुदाय की याद की। उन्होंने विश्व को प्रभावित करनेवाले युद्धों के लिए कूटनीतिक समाधान की भी अपील की।
संत पेत्रुस और पौलुस के महापर्व पर, पोप लियो 14वें ने ख्रीस्तीय एकता के बुलावे पर प्रकाश डाला, जो शहादत के साक्ष्य और क्षमाशीलता की परिवर्तनकारी शक्ति पर आधारित है।
पोप लियो 14वें ने शनिवार को वाटिकन में भूमध्यरेखीय गिनी गणराज्य के राष्ट्रपति श्री थेओडोरो ओबियांग न्गुएमा मबासोगो से मुलाकात की, जिन्होंने बाद में वाटिकन राज्य सचिव और वाटिकन विदेश सचिव, महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघर के साथ मुलाकात की।
पोप लियो 14वें ने स्वीकार किया कि "इस निरर्थक युद्ध के बीच" यूक्रेनी ग्रीक काथलिकों के विश्वास को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रभु का ही अंतिम निर्णय होगा और जीवन मृत्यु पर विजय प्राप्त करेगा।
संत पेत्रुस और पौलुस के महापर्व पर ख्रीस्तीय एकता प्राधिधर्माध्यक्ष के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए, पोप लियो 14वें ने पूर्ण दृश्य सामंजस्य को बहाल करने के उद्देश्य से सम्मानजनक संवाद और सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
एक लम्बे समय से चली आ रही परम्परा के अनुसार कुस्तुनतुनिया के ख्रीस्तीय एकता प्राधिधर्माध्यक्ष का एक प्रतिनिधिमंडल काथलिक और ऑर्थोडॉक्स कलीसिया के बीच एकता निर्माण में मदद करने के लिए इस सप्ताह रोम में है।
पुरोहितों के पवित्रीकरण दिवस पर अपने संदेश में, पोप लियो ने अपने भाई पुरोहितों को एकता और शांति के निर्माता बनने तथा येसु के पवित्र हृदय के प्रति अपनी भक्ति को नवीनीकृत करने के लिए आमंत्रित किया।
माननीय धर्माध्यक्ष एलियस फ्रैंक कलकत्ता महाधर्मप्रांत के नये सहायक महाधर्माध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। नियुक्ति की घोषणा शनिवार 28 जून को पोप लियो 14वें ने की। इससे पहले वे असनसोल के धर्माध्यक्ष थे।
वाटिकन स्थित सन्त पेत्रुस महागिरजाघर में येसु के पवित्रतम हृदय महापर्व पर पुरोहिताभिषेक के अवसर पर शुक्रवार को सन्त पापा लियो 14 वें ने कहा कि येसु के पवित्रतम हृदय पर चिन्तन हमसे उनके देहधारण, मृत्यु और पुनःरुत्थान के रहस्य पर मनन का आग्रह करता है।
पोप लियो 14वें ने धर्माध्यक्षों की धर्मसभा के महासचिव के सदस्यों से मुलाकात की, तथा कलीसिया को भागीदारी और सहभागिता के धर्मसभा मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। गुरुवार दोपहर को पोप लियो 14वें ने धर्माध्यक्षों की धर्मसभा के महासचिवालय के परिषद से मुलाकात की।