संत इजिदियो समुदाय ने नागासाकी के महाधर्मप्रांत के साथ मिलकर, और फोकोलारे आंदोलन, स्वयंसेवकों और अन्य संगठनों के सहयोग से हिरोशिमा एवं नागासाकी में परमाणु बमबारी की 80वीं वर्षगाँठ पर 75 घंटे की शांति प्रार्थना का आयोजन किया है। 6 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से 9 अगस्त को सुबह 8:00 बजे तक आयोजित प्रार्थना चल रहे संघर्षों के सभी पीड़ितों की स्मृति में दुनिया को एकजुट करेगी।