मध्यस्थता की प्रार्थना सबसे निःस्वार्थ प्रार्थना

पोप फ्राँसिस ने विश्वासियों को मध्यस्थता की प्रार्थना करने का प्रोत्साहन दिया है क्योंकि इसके द्वारा हम दूसरों के लिए प्रार्थना करते हैं और यह एक निःस्वार्थ प्रार्थना है।

“पवित्र आत्मा हमें मध्यस्थता की प्रार्थना करना सिखाता है जो ईश्वर को विशेष रूप से प्रसन्न करती है क्योंकि यह सबसे निःस्वार्थ प्रार्थना है। इन दिनों, हमारी प्रार्थना उन सभी लोगों के लिए हो जो मर चुके हैं, विशेषकर, जो युद्ध, अन्याय और आपदाओं के शिकार हुए हैं।”#GeneralAudience

पोप ने यह बात बुधवार को अपने एक्स संदेश में कही है।

hindi Survey Popup Image