पोप ने बच्चों को प्रार्थना में मिशनरी बनने के लिए प्रोत्साहित किया

विश्व मिशनरी बचपन दिवस पर, पोप फ्राँसिस ने बच्चों को अपने ख्रीस्तीय मिशन के हिस्से के रूप में प्रार्थना करने और दूसरों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए आमंत्रित किया।

सोमवार 06 जनवरी प्रभु प्रकाश के पर्व के दिन देवदूत प्रार्थना के बाद बोलते हुए, पोप फ्राँसिस ने विश्व मिशनरी बचपन दिवस को याद किया, एक परंपरा जिसे पोप पियुस बारहवें ने 1950 में स्थापित किया था।

इस वर्ष के संस्करण का विषय है: "जाओ और सभी को भोज में आमंत्रित करो!" पोप ने सभी बच्चों को "अन्य महाद्वीपों के अपने साथियों के लिए" प्रार्थना करने और एकजुटता दिखाने का प्रयास करने के लिए आमंत्रित किया।

वार्षिक विश्व मिशनरी बचपन दिवस बच्चों द्वारा दूसरों को अपने तरीके से ख्रीस्त के संदेश का प्रचार करने में किसे जाने वाले योगदान को मान्यता देने का प्रयास करता है।

पूर्वी क्रिसमस की शुभकामनाएँ
पोप ने यह भी याद दिलाया कि जूलियन कैलेंडर के अनुसार पूर्वी ओरियंटल ख्रीस्तीय 7 जनवरी को क्रिसमस को महोत्सव मनाएंगे। संत पापा ने उन्हें ख्रीस्त जयंती की शुभकानायें भेजा।

उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों के लिए प्रार्थना करता हूँ जो चल रहे संघर्षों के कारण पीड़ित हैं।" "शांति के राजकुमार येसु सभी के लिए शांति और स्थिरता लाएँ।"

इसके बाद उन्होंने सभी को "शहीद यूक्रेन, फिलिस्तीन, इज़राइल, युद्ध में शामिल सभी देशों और म्यांमार" के लिए प्रार्थना जारी रखने के लिए आमंत्रित किया।

hindi Survey Popup Image