सिगनिस रूवांडा में 3-8 अगस्त को होनेवाले विश्व सम्मेलन के लिए तैयार
सिगनिस अफ्रीका के अध्यक्ष और 3 से 8 अगस्त 2026 तक रवांडा के किगाली में होनेवाले सिगनिस (SIGNIS) विश्व सम्मेलन के लिए अफ्रीका प्रबंध समिति के अध्यक्ष फादर प्रोफेसर वाल्टर चिकवेंदू इहेजिरिका का कहना है कि वे महादेशीय प्रतिनिधियों और मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है।
फादर वाल्टर ने वाटिकन न्यूज को बताया, “सिगनिस का विश्व सम्मेलन शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है, और मैं यह पक्का करना चाहता हूँ कि सब कुछ हमारे नियंत्रण में है। हम दिन-रात काम कर रहे हैं ताकि कांग्रेस के हर पहलू का अच्छी तरह से ध्यान रखा जा सके। महादेशीय समिति, साथ ही किगाली में स्थानीय संयोजक समिति पक्का करने के लिए कड़ी मेहनत की है और अभी भी कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की वेबसाइट चालू हो गई है, और इससे कांग्रेस में हिस्सा लेने के इच्छुक काथलिक संचार के रजिस्ट्रेशन में मदद मिली है,” ।
सभी प्रतिनिधियों का स्वागत
फादर वाल्टर के अनुसार, सम्मेलन किगाली शहर में मौजूद पवित्र परिवार होटल में होगी।
तैयारियों के बारे में आगे बात करते हुए, फादर वाल्टर ने कहा, “हमारे पास अलग-अलग विभाग हैं जो कई क्षत्रों पर काम कर रहे हैं, जैसे रिसेप्शन, रहने की सुविधा, रसद, आवागमन ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आगंतुकों को एयरपोर्ट पर कोई दिक्कत न हो। हम यात्रा करनेवाले सभी सिगनीस सदस्यों, आम काथलिक संचारकों जो हिस्सा लेना चाहते हैं, और दूसरे काथलिक मेहमानों को निमंत्रण पत्र भेज रहे हैं। हमारा मकसद इस विश्व सम्मेलन को सफल बनाना है और लोग अच्छी यादें लेकर घर लौटें।”