पोप लियोः ईश्वर हमारी सुधि लेते हैं
पोप लियो ने पेरू की प्रेरितिक यात्रा के दौरान सांता क्रूज दे सुक्काबाम्बा में शनिवार को यूख्ररीस्तीय बलिदान अर्पित करते हुए पहाड़ी प्रांत में विश्वास की जड़ों को विकसित करने हेतु प्रेरितों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना में सुदृढ़ बने रहे, ईश्वर हमारी सुधि लेते हैं।
पोप लियो ने पेरू की प्रेरितिक यात्रा के दौरा सांता क्रूज दे सुक्काबाम्बा में शानिवार को यूख्ररीस्तीय बलिदान अर्पित किया।
पोप लियो 14वें ने मिस्सा बलिदान के दौरान अपने प्रवचन में धर्मविधि के पाठों के आधार पर अपने चिंतन प्रस्तुत करते हुए कहा “यह प्रभु के द्वारा बनाया गया दिन है, आइए हम इसमें आनंदित हों” (स्तो. 118. 24)। इस यूखारीस्तीय बलिदान में, जैसे कि मैंने बहुधा कहा है, मैं आप सभों के संग एक शिष्य और ख्रीस्त के प्रेरितिक होने की अपनी खुशी को जाहिर करता हूँ। हम यहाँ पेरू के एंडीज़ पश्चिमी इलाके में, सांता क्रूज़ डे काजामार्का के प्रांत में, खड़ी पहाड़ियों, नालों और उपजाऊ घाटियों के बीच, एंडियन जड़ों वाली एक ऐसी ज़मीन पर हैं, जहां इंका साम्राज्य का विस्तार हुआ और जो गहरी ख्रीस्तीय धर्म की जन्मभूमि है। आप में से बहुतों ने यहाँ आने के लिए लम्बी दूरी तक की है। कुछ लोग ग्रामीण समुदायों से अपने परिवारों, खेती-बारी और दैनिक कार्यों को छोड़कर आये हैं। आप ने जिस यात्रा को पूरी की है वह केवल एक कठिन मार्ग नहीं है, बल्कि यह विश्वास की एक यात्रा है। वास्तव में, हर कदम और प्रयास एक चाह को व्यक्त करता हैः जहाँ हम ईश्वर से मिलने आते हैं जो यहाँ सिनयोर देल कस्तादो में आराधे जाते हैं, हम उनके वचनों को सुनने, उनके शरीर और लोहू को ग्रहण करने आते हैं जिससे हम उनके भोज से अपने को पोषित करें और उनकी आशा में मजबूत किये जाये।
आज का प्रथम पाठ जो संत योहन के तीसरे पत्र से लिया गया है (यो. 3. 5-8) जिसमे एक ख्रीस्तीय, जायुस को कुछ निर्देश दिया गया है। उनकी उदारता की प्रशंसा करते हुए, संत योहन उनसे घूमने वाले प्रेरितों की देखभाल करने और उनकी ज़रूरतें पूरी करने के लिए कहते, और याद दिलाते हैं कि, मसीह के लिए, “उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की, और गैर-ख्रीस्तीयों से कोई मदद नहीं ली।” वहीं शानदार कार्य इन पवर्तों में पांच शताब्दियों पहले हुआ- जहाँ हम प्रथम ख्रीस्तीय समुदायों की उत्पत्ति के साक्ष्य को पाते हैं- इसके लिए हम प्रेरितों का धन्यवाद करते हैं। बार-बार, वे बिना किसी सामान या सिफारिश पत्र के, येसु के नाम का प्रचार करने और सुक्काबाम्बा के चमत्कारों और निष्कलंका माता को घोषित करने आये।
विश्वास का प्रचार
मोग्रोवेजो के टुरिबियस से लेकर चिम्बोटे के शहीदों तक, पहले मिशनरियों के आने के बाद से, इन भूमियों में सुसमाचार की जड़ें फैलना कभी बंद नहीं हुई। इस भांति, यहाँ एंडेस की ऊँचाई में, यहाँ ऊँचे एंडीज़ में, विश्वास सरल और सच्चाई में विकसित होती है, जो रोज़ाना की ज़िंदगी में सुसमाचार के मूल्यों पर आधारित है और जो परंपराओं और त्योहारों में व्यक्त होता है जहाँ लोग और पीढ़ियाँ एक साथ आते हैं। यहाँ विश्वास अपने में वह निधि और जीवन का एक अंग बन गई है जिसके कारण कोई अपने में अकेलेपन का अनुभव नहीं करता है, यहाँ तक कि जीवन की कठिनाइयों में भी। हम कह सकते हैं कि उत्साह और खुशी जो एंडीयन प्रांतों की विशेषता बन गई है सम्मान और ईश्वरीय प्रेम की आज्ञा में अपनी जड़ों को पाती है (स्तो.112.1) यह हमारे लिए ईश्वर की चाह को व्यक्त करती है जिसे सिर्फ साधरण और दरिद्र जन ही जानते हैं।(एभेनजेली नन्यूसींदी 48)। यही कारण है कि एभेनजेली गौदियुम में, संत पापा फ्रांसिस ने एक लोकप्रिय धार्मिकता का जिक्र किया जो सुसमाचार प्रचार का एक शक्तिशाली कारण है, “विश्वास जो एक बार मिलता है, हमारी संस्कृति का अंग बन जाता और यह सदैव प्रसारित होता रहता है।”(123) लोकप्रिय भक्ति अपने में भूमि, ईमानदार में कार्य और परिवार का अत्यधिक सम्मान को वहन करती और जो आज के वर्तमान दिखावे और भौतिकता के फैलाव की स्थिति में एक औषधि स्वरुप है।
