पोप ने नाईजीरिया के लिए नये राजदूत की नियुक्ति की

महाधर्माध्यक्ष मिखाएल फ्राँसिस क्रोटे नाईजीरिया के नये प्रेरितिक राजदूत नियुक्त हुए। नियुक्ति की घोषणा मंगलवार को हुई।

पड़ोसी देशों नाइजर और बुर्किना फासो के पूर्व राजदूत के रूप में, आयरिश कलीसिया के राजनयिक को इस क्षेत्र का व्यापक अनुभव है।

नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक आबादीवाला देश है और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के बाद यहाँ काथलिकों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है। देश में ख्रीस्तीयों के खिलाफ हिंसा पिछले कई सालों से बढ़ रही है, खासकर, उत्तर में। पुरोहितों और धर्मसमाजी लोगों को अक्सर फिरौती के लिए अपहरण कर लिया जाता है।

hindi Survey Popup Image