पालिया ग्रहण करनेवाले 35 नये महाधर्माध्यक्षों में से दो भारत के
पोप लियो 14वें सोमवार, 29 जून, 2026 को, प्रेरित संत पेत्रुस और पौलुस के महापर्व के अवसर पर, संत पेत्रुस महागिरजाघर में, सुबह 9:30 बजे, समारोही पावन ख्रीस्तयाग की अध्यक्षता करेंगे, साथ ही पालिया को आशीष देते हुए, उसे 35 नये महाधर्माध्यक्षों को प्रदान करेंगे।
पोप लियो 14वें से पालिया ग्रहण करनेवाले 35 महाधर्माध्यक्षों में से दो महाधर्माध्यक्ष भारत के हैं : मदुराई के महाधर्माध्यक्ष अंतोनीसामी सावरीमुतू और कलकत्ता के महाधर्माध्यक्ष एलियस फ्रांक।
धर्मविधि की पुस्तिका में जारी कार्यक्रम के अनुसार, समारोह में पोप लियो 14वें पालिया पर आशीष देंगे और पालिया ग्रहण करने से पहले महाधर्माध्यक्ष गण : प्रेरित संत पेत्रुस, रोम की पवित्र प्रेरितिक कलीसिया और काथलिक कलीसिया के सर्वोच्च अधिकारी पोप की निष्ठा की शपथ लेंगे।
यह एक वार्षिक समारोह है जब वर्ष दौरान नियुक्त महाधर्माध्यक्षों को पोप की ओर से पालिया प्रदान की जाती है, जो उनके साथ एकता का प्रतीक है।