निकारागुआ में तीन मठों से 30 से अधिक धर्मबहनें अगवा

निकारागुआ के तीन मठों से 28 और 29 जनवरी की मध्य रात्रि में सन्त क्लेयर को समर्पित धर्मसंघ की 30 से अधिक धर्मबहनों को अगवा कर लिया गया। मनागुआ, माटागाल्पा और चिनन्देगा से अगवा की गई इन धर्मबहनों को 'पुअर क्लेर्स' के नाम से जाना जाता है।

लैटिन अमेरिकी देश निकारागुआ में असहमति का दमन जारी है। मानागुआ, माटागाल्पा और चिनन्देगा के मठों से निकाली गयी भिक्षुणियों का भाग्य अभी भी अनिश्चित है। मई 2023 में, मानागुआ के अधिकारियों ने फ्रांसिस्कन पुअर क्लेयर्स एसोसिएशन को भंग कर दिया थाऔर हाल के वर्षों में धर्मबहनों के कई धार्मिक समूहों को आंशिक रूप से या पूरी तरह से निष्कासित कर दिया गया है।

इसी बीच राष्ट्रपति दानिएल ऑरतेगा पाँचवी बार निकारागुआ के राष्ट्रपति नियुक्त किये गये हैं।  

काथलिक धर्मसंघों के दमन के साथ-साथ अन्य ग़ैरसरकारी संगठनों के विरुद्ध भी अत्याचार जारी है, जो ग़रीबों का पक्ष लेते हैं। पिछले कुछ घंटों में भी इसी तरह के उपाय अपनाए गए हैं। निकारागुआ सरकार ने वास्तव में मानवतावादी एवं लोकोपकारी कार्यों में संलग्न गैर-लाभकारी संगठनों के 10 अन्य संघों की कानूनी स्थिति को रद्द कर दिया है, जिससे मध्य अमरीकी देश में दिसंबर 2018 से प्रतिबंधित ग़ैर सरकारी संगठनों की कुल संख्या 5,600 से अधिक हो गई है।

hindi Survey Popup Image