लगभग एक वर्ष के गृहयुद्ध से तबाह हुए देश सूडान में काथलिक कलीसिया की मानवीय गतिविधियाँ जारी हैं। पोर्ट सूडान में एक कॉम्बोनी मिशनरी समुदाय ने, असाध्य रूप से बीमार लोगों के लिए देखभाल का एक क्लिनिक खोला : "हम उन लोगों की मदद करते हैं जिन्हें युद्ध के कारण 'बहिष्कृत' कर दिया जाता है।" पास्का रात को 16 नए ख्रीस्तियों ने बपतिस्मा लिया।