ओडिशा में पुलिस ने 21 जून को सात ईसाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया, जब हिंदुओं के एक समूह ने ओडिशा राज्य में ईसाइयों के साथ संघर्ष किया, जहां पिछले साल ईसाई विरोधी हमलों में वृद्धि हुई है।
संत मरिया मेजर का पवित्र द्वार खोल दिया गया है, जो जयंती वर्ष 2025 की शुरूआत का प्रतीक है, कार्डिनल रोलांडस मकरिकास ने तीर्थयात्रियों को मरिया मेजर मरियम के मातृत्वमय मार्गदर्शन में विश्वास के साथ यात्रा करने हेतु आमंत्रित किया है।
जैसा कि यूक्रेन में युद्ध अपने तीसरे वर्ष के करीब है, कोलंबस के शूरवीर उन लोगों की देखभाल कर रहे हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उनके लिए क्रिसमस रात्रिभोज का आयोजन किया ताकि वे गर्मजोशी, करुणा और समर्थन का अनुभव कर सकें।
1 जनवरी 2025 को भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीसीबीआई) के अध्यक्ष और गोवा के महाधर्माध्यक्ष म्यांर्डिनल फिलिप नेरी फेराओ ने आधिकारिक तौर पर एशियाई धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों के संध के अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया।
मीडिया ने 2 जनवरी को बताया कि अधिकारियों ने भोपाल शहर में दुनिया की सबसे घातक औद्योगिक आपदा के 40 साल से भी अधिक समय बाद बचे सैकड़ों टन खतरनाक अपशिष्ट को हटाया।
29 दिसंबर, 2024 को, हैदराबाद के आर्चबिशप कार्डिनल एंथनी पूला ने पवित्र परिवार के पर्व के दिन, गनफाउंड्री स्थित सेंट जोसेफ कैथेड्रल में एक भव्य समारोह के दौरान आर्चडायोसिस में जयंती वर्ष 2025 का उद्घाटन किया।
शनिवार, 28 दिसंबर, 2024 को, कुरनूल धर्मप्रांत, कोसिगी में सेंट जॉर्ज चर्च और सनकेश्वरी में कार्मेल मठ चर्च के साथ, 300 बच्चों द्वारा अपना पवित्र परमप्रसाद ग्रहण करने पर खुशी मनाई।
दक्षिण भारत के केरल की एक अदालत ने एक कैथोलिक पुरोहित को तलब किया है, जिसने कथित तौर पर कुछ पल्लीवासियों को बदनाम करने के लिए एक धर्मोपदेश का इस्तेमाल किया था।
गोवा की राजधानी पणजी के मध्य में स्थित फाउंटेन में कैरोल गायन कार्यक्रम को विभिन्न धर्मों के लोगों ने देखा। यह विभिन्न धार्मिक त्योहारों के दौरान विभिन्न धर्मों के लोगों के एकत्र होने का स्थान है।
फीदेस के वार्षिक अध्ययन में 2024 में 13 काथलिक मिशनरियों की मृत्यु की रिपोर्ट दी गई है, जिसमें हिंसा, गरीबी और भ्रष्टाचार से ग्रस्त क्षेत्रों में काम करने वालों के सामने आने वाले खतरों पर प्रकाश डाला गया है।
पवित्र भूमि समन्वय का एक प्रतिनिधिमंडल 18-23 जनवरी तक पवित्र भूमि में ख्रीस्तीय समुदायों के लिए एकजुटता की वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए येरुसालेम की यात्रा करेगा, जो इस साल गाजा में युद्ध के कारण नहीं हो पाई।
पवित्र परिवार के पर्व दिन दिनांक 29 दिसंबर 2024 को झारखंड के धर्माध्यक्षों ने अपने अपने धर्मप्रांत में जुबली वर्ष 2025 "आशा के तीर्थयात्री" का उद्घाटन किया।
पवित्र परिवार के पर्व पर रोम धर्मप्रांत के विकर जनरल कार्डिनल रेना ने हमें विशेष रूप से उन परिवारों के लिए प्रार्थना करने के लिए आमंत्रित किया जो कठिनाइयों और पीड़ा का सामना कर रहे हैं। ईश्वर हमारे लिए प्रेम और अडिग आशा का स्रोत है, चाहे हम कितनी भी दूर क्यों न भटक गए हों।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ ) के प्रमुख ने गाजा की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के लिए गंभीर खतरों की चेतावनी दी है, उन्होंने कहा कि अस्पताल “एक बार फिर” युद्ध के मैदान में बदल गए हैं।