बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद (बीएचबीसीयूसी) ने धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की, जिसमें एक वर्ष में मानवाधिकार उल्लंघन के 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए और परिणामस्वरूप 45 लोगों की मौत हो गई।
भारतीय धर्मप्रांतीय पुरोहित सम्मेलन (सीडीपीआई) ने मणिपुर में हाल के सांप्रदायिक और जातीय दंगों के कारण विस्थापित हुए परिवारों की सहायता के लिए आवास पुनर्वास परियोजना शुरू करने की घोषणा की है।
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल महाधर्मप्रांत ने 5 जुलाई को एक बयान में घोषणा की कि उसे कार्डिनल स्टीफ़न किम सोउ ह्वान को धन्य घोषित करने और संत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए वाटिकन स्थित परमधर्मपीठीय विश्वास और धर्मसिद्धान्त सम्बन्धी परिषद से "नो ऑबजेक्शन" पत्र अर्थात् "कोई बाधा नहीं" पत्र प्राप्त हुआ है।
जिनिवा स्थित संयुक्त राष्ट्र संघीय कार्यालय में परमधर्मपीठ के स्थायी पर्यवेक्षक वाटिकन के वरिष्ठ प्रतिनिधि महाधर्माध्यक्ष एत्तोरे बालेस्त्रेरो ने बौद्धिक संपदा पर 'महत्वपूर्ण' नई संधि का स्वागत किया है।
चूंकि सूडान की आधी से अधिक आबादी गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रही है, रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने युद्धग्रस्त देश में मानवीय सहायता पहुंचाने में आने वाली बाधाओं की चेतावनी दी है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की उदासीनता पर दुख जताया है।
गाजा युद्ध विराम वार्ता जारी रखने के लिए एक इज़रायली प्रतिनिधिमंडल मिस्र में है। इजरायल की सेना ने गाजा शहर पर इजरायली सैन्य हमले के बीच सभी निवासियों से तुरंत चले जाने का आग्रह किया।