देश-विदेश चर्च न्यूज़ | RVA Hindi News | 24 March 2026
#RadioVeritasAsia #churchnews #christiannews #weeklynews #Hindichurchnews national and international news
Presented By: RVA Hindi
News Presenter: Priyanka Damor
बोत्सवाना से लोगों को लेकर दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में ईस्टर सम्मेलन के लिए जा रही एक बस खड्ड में गिर गई और उसमें आग लग गई, जिससे कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई।
पोप फ्राँसिस ने पास्का महापर्व, प्रभु के पुनरुत्थान महापर्व के अवसर पर वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर के झरोखे से रोम और विश्व को अपना संदेश जारी करते हुए विश्व में शांति और सांत्वना की कामना की।
पोप फ्राँसिस ने 31 मार्च को वाटिकन स्थित संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में हजारों विश्वासियों के साथ पास्का महापर्व के अवसर पर समारोही मिस्सा बलिदान अर्पित किया।
पास्का जागरण ख्रीस्तयाग में संत पापा फ्राँसिस ने हमें निमंत्रण दिया कि हम येसु की ओर देखें, जीवन के ईश्वर येसु को और याद दिलाया कि उनका स्वागत करने से कोई भी असफलता हमें निराशा की ओर नहीं ले जायेगी।
पोप फ्राँसिस ने पवित्र शुक्रवार के दिन प्रभु येसु के दुःखभोग धर्मविधि की अध्यक्षता की और परमधर्मपीठ कूरिया के उपदेशक, कार्डिनल रानिएरो कांतालामेस्सा ने, "जब आप मनुष्य के पुत्र को ऊपर उठाएंगे, तब आपको एहसास होगा कि मैं हूँ" पर उपदेश दिया।
रोम में रेबिबिया जेल के महिला अनुभाग में प्रभु भोज समारोह में पोप फ्राँसिस ने याद दिलाया कि हम प्रभु से क्षमा मांगते हुए कभी नहीं थकें और उनकी तरह सेवा करना सीखें।
पुण्य बृहस्पतिवार को वाटिकन में क्रिस्मा मिस्सा के दौरान, पोप फ्राँसिस ने पुरोहितों को साहस के साथ साक्ष्य देने के लिए धन्यवाद दिया और आग्रह किया कि वे गलतियों, कमजोर और कठोर दिलों को ख्रीस्त के करीब आने एवं पुनः शुरू करने के अवसर में बदलें।
केरल में स्थित ईस्टर्न रीट सिरो-मालाबार चर्च के प्रमुख ने इस साल जंगली जानवरों के हमलों में ईसाइयों सहित 14 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार की आलोचना की है।
भारत के संघर्षग्रस्त मणिपुर राज्य में कुकी और ज़ो जनजातियों से संबंधित ईसाई चल रही हिंसा के विरोध में आगामी आम चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतार रहे हैं, जिसमें 219 लोगों की जान चली गई है।
कैथोलिक चर्च की सबसे बड़ी मिशनरी मंडलियों में से एक, सोसाइटी ऑफ द डिवाइन वर्ड (एसवीडी), #SVDat150 को टैग करने के साथ अपना आधिकारिक लोगो जारी करके 2025 में अपने अस्तित्व के 150 साल पूरे करने की तैयारी कर रही है।''
पानी एक सीमित संसाधन है जिसका अत्यधिक मूल्य है और इसे सुरक्षित और साझा किया जाना चाहिए, यह कहना है, भारत के कैथोलिक बिशप सम्मेलन (सीसीबीआई) पारिस्थितिकी आयोग के अध्यक्ष और डाल्टनगंज, भारत के बिशप बिशप थियोडोर मैस्करेनहास, एस.एफ.एक्स. का।
केरल में एक कैथोलिक चर्च को हाल ही में बुजुर्गों और बिस्तर पर पड़े लोगों को लेंट के दौरान धार्मिक सेवाओं में भाग लेने में मदद करने के लिए एक अस्थायी अस्पताल में बदल दिया गया था।
अपोस्टोलिक नुनसियो आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली 26 मार्च को नई दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में क्रिस्म मास मनाने के लिए लैटिन और सिरो-मालाबार चर्चों के धर्माध्यक्षों के साथ शामिल हुए।
फ्रांसेलियन मीडिया अकादमी द्वारा कुछ पारिश युवाओं के सहयोग से आयोजित मसीह के दुःखभोग पर एक ध्वनि और प्रकाश कार्यक्रम ने चेन्नई में कई लोगों को प्रभावित किया है।