केरल राज्य में ईसाइयों के एक वर्ग ने घोषणा की है कि वे उस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे जो वायनाड संसदीय क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपचुनाव से पहले समुदाय की तीन प्रमुख चिंताओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा।
शीर्ष अदालत ने सरकारी वित्तपोषित शिक्षा संस्थानों में काम करने वाले कैथोलिक पुरोहितों, धर्मबहनों और धर्मभाइयों को उनके वेतन पर करों का भुगतान करने से छूट देने की ब्रिटिश युग की प्रथा को समाप्त कर दिया है।
एक प्रोटेस्टेंट चर्च के शीर्ष नेता ने चुनाव वाले पूर्वी झारखंड में एक राजनीतिक पार्टी का समर्थन करने से इनकार कर दिया है, एक ईसाई राजनेता के अनुरोध को खारिज कर दिया है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने लेखक सलमान रुश्दी के विवादास्पद उपन्यास "द सैटेनिक वर्सेज" पर दशकों पुराने प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है, क्योंकि अधिकारी इसके आयात को प्रतिबंधित करने वाले मूल आदेश का पता लगाने में असमर्थ थे।
पोप के नये विश्वपत्र ‘दिलेक्सित नोस’ के प्रकाशन के बाद वाटिकन सुसमाचार विभाग के प्रोप्रिफेक्सट कार्डिनल लुईस अंतोनियो ताग्ले ने वाटिकन न्यूज को बतलाया कि पोप फ्राँसिस के लेखन और कार्यों को समझने के लिए येसु का हृदय एक महत्वपूर्ण कुंजी है।
आमदर्शन समारोह के दौरान पोप फ्रांसिस ने उन सभी पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना की जो स्पेन, खासकर वालेंसिया में भीषण बाढ़ से तबाह हैं, तथा युद्ध की क्रूरता से पीड़ित हैं, उन्हें असहाय लोगों की माता मरियम (देसेम्परादोस) को समर्पित किया।
पोप फ्राँसिस ने विश्वासियों को मध्यस्थता की प्रार्थना करने का प्रोत्साहन दिया है क्योंकि इसके द्वारा हम दूसरों के लिए प्रार्थना करते हैं और यह एक निःस्वार्थ प्रार्थना है।
पोप फ्राँसिस ने अपनी एक नई किताब “विश्वास एक यात्रा है” की प्रस्तावना लिखी है। किताब को वाटिकन पब्लिशिंग हाऊस (एलईवी) द्वारा 6 नवम्बर को प्रकाशित किया गया, जिसमें विश्वास के ईशशास्त्रीय सदगुण पर पोप के कई भाषणों के अंश शामिल हैं।