60वाँ विश्व संचार दिवस 21 जून 2026 को स्नेहालय, इंदौर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सतप्रकाशन संचार केंद्र द्वारा कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ मध्य प्रदेश (सीबीएमपी) के संचार आयोग, सिग्निस एमपी एवं सीजी तथा आरवीए हिंदी के सहयोग से किया गया। इस सेमिनार-सह-कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 130 से अधिक पुरोहितों, धर्मबहनों, धर्मबंधुओं तथा युवाओं ने भाग लिया।