बच्चों को खोनेवाले माता-पिताओं के लिए प्रार्थना

पोप फ्राँसिस ने विश्वासियों का आह्वान किया है कि वे उन माता-पिताओं के लिए प्रार्थना करें जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया है और इसके कारण वे शोकाकुल हैं।

पोप ने 31 अक्टूबर के ट्वीट संदेश में लिखा, “आइये हम प्रार्थना करें ताकि सभी माता-पिता जो अपने बेटे या बेटी के मौत पर शोक मना रहे हैं अपने समुदाय में दिलासा पा सकें। वे सांत्वना की आत्मा से हृदय की शांति प्राप्त कर सकें।”  

काथलिक कलीसिया में नवम्बर माह मृत विश्वासियों के लिए समर्पित है। जब हम उनकी विशेष याद करते एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएँ करते हैं।

hindi Survey Popup Image