पोप : धर्माध्यक्ष ख्रीस्त की तरह हरेक जन को अपने दिल में रखें
पोप लियो 14वें ने प्रशिक्षण कोर्स में भाग ले रहे नये धर्माध्यक्षों को आमंत्रित किया है कि वे भले चरवाहे येसु के समान दिल रखें और तेजी से बदलती दुनिया में हरेक व्यक्ति को अपने दिल में जगह दें।
पोप लियो 14वें ने गुरुवार को उन धर्माध्यक्षों से मुलाकात की जो रोम में एक प्रशिक्षण कोर्स में भाग लिये, जिसका शीर्षक था “धर्माध्यक्ष, कलीसिया और आज की दुनिया में संचार के सेवक।”
अपने भाषण में, पोप ने नव नियुक्त धर्माध्यक्षों से कहा कि वे एक अनोखे भ्रातृत्व के लिए बुलाये गये हैं और वे कभी अकेले नहीं चलते, क्योंकि वे अपनी देखभाल में सौंपे गए लोगों के लिए अपनी उम्मीदें और सपने साझा करते हैं।
उनकी प्रेरिताई के लिए अपनी प्रार्थनाओं का आश्वसन देते हुए, उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को धर्माध्यक्ष के दिल में जगह मिलनी चाहिए, “क्योंकि हरेक के लिए पहले से ही ख्रीस्त के दिल में जगह है।”
उन्होंने उनसे आग्रह किया कि वे “येसु के साथ रहें” अपनी सबसे आवश्यक प्राथमिकताओं के रूप में, उनसे और उनके बारे में बात करें और प्रार्थना में समय बिताएँ।
उन्होंने कहा, “प्रभु के साथ अपने समय को हमेशा महत्व दें: यूखरिस्त, ईश वचन, प्रार्थना, और उन पलों के माध्यम से, जिसमें आप एक शिष्य के सरल दिल से उनकी उपस्थिति में रह सकते हैं जो खुद को अपने प्रभु से प्यार करने देता है।”
पोप लियो ने नये धर्माध्यक्षों को आमंत्रित किया कि वे “भले चरवाहे येसु का दिल रखें, पूरी तरह से पिता की ओर मोड़ें और उसे अपने भाइयों एवं बहनों को दें।"
उन्होंने कहा, “एक धर्माध्यक्ष हर दिन अपने लोगों से, और गहराई से प्यार करना सीखता है: उनके सुख-दुख को जानना, उनके सपनों को साझा करना और समुदायों को बढ़ते देखकर खुश होना सीखता है।”
जब वे पुरोहित और उपयाजक का अभिषेक करते हैं, जोशीले युवाओं से मिलते हैं, और मुश्किलों में लोगों के साथ चलते हैं, तो बिशप को उन सभी लोगों से प्यार करने के लिए कहा जाता है जिन्हें प्रभु ने उन्हें सौंपा है।
उन्होंने कहा, खासकर युवा कलीसियाओं में, धर्माध्यक्ष की उपस्थिति बहुत कुछ कहती है, जो पुरोहितों के साथ समय बिताने या परिवार की बात सुनने जैसे आसान कामों से भी गहरी छाप छोड़ते हैं।
उन्होंने कहा, “आप मिशन की खूबसूरती और मांग दोनों को जानते हैं और उस कलीसिया के बारे भी, जिसके पास भले ही कम संसाधन हो लेकिन जो बहुत अधिक विश्वास से भरा हो।” “इसलिए मैं आपको एक मिशनरी दिल बनाए रखने के लिए आमंत्रित करता हूँ।”
पोप लियो 14वें ने नए धर्माध्यक्षों से कहा कि वे हमारी “प्रेरितिक सेवा” को अपने दिल में रखें, जिसका मतलब है लोगों को, खासकर अपने पुरोहितों को अपने दिल में रखना।
उनकी सेवा “प्यार की सेवा” है, जिसे वे उपदेश, प्रार्थना, समझदारी और दूसरों के साथ बिताए समय में व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे दुनिया तेजी से बदल रही है और कृत्रिम बुद्धिमता के साथ संभावनाओं का जबरदस्त इस्तेमाल हो रहा है, धर्माध्यक्षों को मुक्ति का सुसमाचार सभी लोगों को सुनाते रहना चाहिए, क्योंकि टेक्नोलॉजी मानव को पाप और उसके नतीजों से मुक्त नहीं कर सकती।
उन्होंने धर्माध्यक्षों को अपने विश्वपत्र मनिफिका ह्यूमानितास पर चिंतन और चर्चा करने का मौके देने के लिए आमंत्रित किया, ताकि सभी उनके बताए दृष्टिकोण के हिसाब से प्यार की सभ्यता बनाने में मदद कर सकें।
अंत में, पोप लियो 14वें ने नए धर्माध्यक्षों को अपना दिल सभी के लिए खुले रखने का प्रोत्साहन दिया, यहाँ तक कि उन लोगों के लिए भी जो किसी धर्म को नहीं मानते।
उन्होंने कहा, “आइए, हम अपने लोगों के साथ चलें: उनके साथ प्रार्थना करें, उनके साथ वचन सुनें, और उनके साथ ख्रीस्तयाग अर्पित करें।” “आइए, हम हर दिन उनके साथ प्रभु का चेहरा देखें।”
