प्रभु के रूपांतरण का पर्व

“जीवन का रहस्य येसु की बात सुनने में है। सुसमाचार लें, उसे पढ़ें और अपने दिल में येसु को सुनें कि वे क्या कह रहे हैं।” यही सलाह प्रभु के रूपांतरण महापर्व के लिए पोप फ्राँसिस ने विश्वासियों को दी है।

जब येसु अपने कुछ शिष्यों के साथ ऊंचे पहाड़ पर एकांत में चले गये थे तो उनके सामने ही उनका रूपांतरण हो गया था और बादल में से एक आवाज सुनाई पड़ी थी, “यह मेरा प्रिय पुत्र है। मैं इसपर अत्यन्त प्रशन्न हूँ। इसकी सुनो।”

पोप ने एक्स संदेश के माध्यम से विश्वासियों को सम्बोधित कर कहा, “यह मेरा प्रिय पुत्र है, इसकी सुनो। जीवन का रहस्य येसु की बात सुनने में है। सुसमाचार लीजिए, पढ़िए और सुनिए कि येसु आपके दिल से क्या कह रहे हैं। उनके पास अनंत जीवन के वचन हैं।”#TransfigurationOfTheLord

hindi Survey Popup Image