पोप फ्रांसिस, जो डबल निमोनिया के लिए अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, को जान का खतरा नहीं है, लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुए हैं, उनके एक डॉक्टर सर्जियो अल्फेरी ने कहा है।
रोम के जेमेली अस्पताल में पोप फ्राँसिस का इलाज कर रही मेडिकल टीम के सदस्यों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं, और कम से कम एक और सप्ताह तक अस्पताल में रहेंगे - लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा की तरह मजाक करते हैं, और वे फिर से काम करना भी शुरू कर दिये हैं।
रविवार को उपयाजकों की जयंती के लिए समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित करते हुए महाधर्माध्यक्ष रिनो फिसिकेला पोप फ्राँसिस के उपदेश पढ़े, जिसमें वे उपयाजकों को क्षमाशीलता के प्रेरित, निःस्वार्थ सेवक और समुदाय के निर्माता बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने पोप के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया जो रोम के जेमेली अस्पताल में डबल निमोनिया का इलाज करा रहे हैं।
21 से 23 फरवरी 2025 को महान जयंती समारोहों में से चौथे समारोह के रूप में स्थायी उपयाजकों के लिए जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया है। भारत सहित दुनियाभर के करीब 100 देशों से लगभग 6,000 से अधिक तीर्थयात्री रोम पहुंचे हैं।
इतालवी अखबार कोरिएरे देला सेरा को दिए गए एक साक्षात्कार में, वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन ने कहा कि इस समय चिंता का एकमात्र विषय पोप का स्वास्थ्य, उनका ठीक होना और वाटिकन में उनकी वापसी है। विश्वास के सिद्धांत के लिए गठित विभाग के प्रीफेक्ट ने भी कहा कि पोप के इस्तीफे की मांग की खबरें निराधार हैं।
अफ्रीका के धर्माध्यक्षों ने महाद्वीप समुदाय से 3-5 मार्च 2025 तक प्रार्थना और उपवास के त्रिदिवसीय आयोजन में एकजुट होने की अपील की है, ताकि अफ्रीका के कुछ हिस्सों में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने और पीड़ितों को सांत्वना देने के लिए ईश्वर से सहायता की याचना की जा सके।
पोप फ्राँसिस ने उत्तरी इटली के त्रिवेनेतो ईशशास्त्र संकाय की बीसवीं वर्षगांठ मनानेवाले शिक्षकों और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे "दुनिया में ख्रीस्त के संदेश का प्रसार करें, वास्तविक परंपरा के प्रति वफादार रहें, लेकिन समय के संकेतों को पढ़ने के लिए भी खुले रहें।"
पश्चिमी बुर्किना फासो में आतंकवादी हमलों में दर्जनों लोगों के मारे जाने और क्षेत्र में डाकुओं द्वारा दो धर्मशिक्षकों की हत्या के बाद ‘एड टू द चर्च इन नीड’ संगठन ने प्रार्थना करने का आह्वान किया है।