'पवित्र रोज़री की धर्मबहनों के धर्मसमाज' की प्रमुख ने पारिस्थितिक जागरूकता का आह्वान किया

'सृष्टि के मौसम’ का वार्षिक आयोजन रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ। यह दिन पारिस्थितिकी के संरक्षक संत, 'असीसी के संत फ्रांसिस' का पर्व दिवस है। 'पवित्र रोजरी की माता मरियम की मिशनरी धर्मबहनों (एसएसएचआर) के पर्व दिवस पर, धर्मसमाज की प्रमुख सिस्टर फ्रान्का ओन्यिबोर ने अपनी धर्मबहनों से आग्रह किया है कि वे मौजूदा वास्तविकताओं के बीच पारिस्थितिक रूप से जागरूक रहें।

7 अक्टूबर को कलीसिया में ‘रोजरी की माता मरियम’ के पर्व के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर की सभी एमएसएचआर सदस्यों को भेजे एक संदेश में, सिस्टर फ्रान्का ने कहा कि एक-दूसरे, पृथ्वी और पूरे ब्रह्मांड के साथ जुड़ने के नए तरीके के प्रति मानवता की यह जागृति भले ही धीमी हो, लेकिन यह सराहनीय है।

पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली
सिस्टर फ्रान्का के अनुसार, हाल ही में संपन्न हुआ वार्षिक ‘सृष्टि का मौसम’ इस जागृति का एक आशाजनक संकेत था। इस दौरान दुनिया भर के ख्रीस्तीय 'आम घर' (पृथ्वी) के लिए प्रार्थना और कार्यों में एकजुट हुए। उन्होंने यह समझा कि पृथ्वी की भलाई का गहरा संबंध उनके अपने कल्याण से है और विशेष रूप से गरीबों के कल्याण से जुड़ा है।

एमएसएचआर की प्रमुख ने इस बात पर खुशी जताई कि 'पवित्र रोज़री की धर्मबहनों' के बीच भी ऐसी जागृति चुपचाप आ रही है। उन्होंने हर उस प्रयास को प्रोत्साहित किया और उसकी सराहना की, जैसे कि छोटे-छोटे बगीचे बनाना; धर्मबहनों का एक-दूसरे की देखभाल करना और उनके द्वारा अपनाए गए वे सरल तरीके, जिनसे वे एक-दूसरे के साथ और उन लोगों के साथ पूरी तरह से मौजूद रह पाती हैं, जिनकी सेवा करने का सौभाग्य उन्हें मिला है।

सृष्टि आपस में जुड़ी हुई है
अपने संदेश में, सिस्टर फ्रान्का ने अपनी धर्मबहनों का ध्यान इस बात की ओर दिलाया कि समस्त जीवन आपस में जुड़ा हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा, "हम जीवन के एक ही ताने-बाने का हिस्सा हैं; किसी एक के साथ जो कुछ भी होता है, उसका असर हम सभी पर पड़ता है। जब मैं 'हे हमारे पिता' प्रार्थना करती हूँ, तो मुझे याद आता है कि 'हमारे' शब्द में हर कोई और पूरी सृष्टि शामिल है—सड़कों पर मिलने वाले लोग, मुसलमान, हिंदू, बौद्ध और ईसाई, समुदाय में मेरी बहनें, और हमारे इस 'आम घर'  में रहने वाले सभी लोग।"

‘मग्निफिका ह्यूमानितास’ और हमारी दुनिया
सिस्टर फ्रांका ने संत पापा लियो 14 के विश्वपत्र, ‘मग्निफिका ह्यूमानितास’ के बारे में भी बात की, जो अन्य बातों के अलावा, मानवता को याद दिलाता है कि उनकी विभिन्नताएँ उपहार हैं जो एकता को समृद्ध कर सकती हैं और उनका भविष्य आपस में गहराई से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास की धीमी गति और मजबूत सरकारी विनियमन के लिए संत पापा लियो के आह्वान का समर्थन किया। ‘मग्निफिका ह्यूमानितास’ में, संत पापा कहते हैं कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को कुछ लोगों के हाथों में शक्ति या लाभ केंद्रित करने के बजाय मानवीय गरिमा और जनहित की सेवा करनी चाहिए।

hindi Survey Popup Image