हाईफा के महाधर्माध्यक्ष ने नाहरिया के मरोनाईट प्रार्थनालय में हमले की निंदा की

1 नवंबर को उत्तरी इस्राएल स्थित नाहरिया में एक मरोनाइट प्रार्थनालय में हुई तोड़-फोड़ के बाद, हाइफा के मरोनाइट महाधर्माध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि "ऐसे कामों को न तो सही ठहराया जा सकता और न ही बर्दाश्त किया जा सकता है" एवं अधिकारियों से जांच की मांग की है।

मरोनाइट महाधर्माध्यक्ष ने कहा, “यह एक गंभीर और अस्वीकारीय हमला है, न सिर्फ कलीसिया की सम्पति के खिलाफ,” बल्कि “सबसे बढ़कर पूजा स्थल की पवित्र के खिलाफ और भक्तों के अपने धर्म को स्वतंत्रता पूर्वक, सुरक्षित और गरिमा के साथ मानने के अधिकार के खिलाफ है।”

हाइफा के मरोनाइट महाधर्माध्यक्ष मूसा एल-हेज ने 1 नवंबर को, सब संतों के पर्व पर, नाहरिया में संत पेत्रुस और पौलुस मरोनाईट प्रार्थनालय को अज्ञात लोगों द्वारा अपवित्र किए जाने के बाद अपनी निराशा जाहिर करते हुए एक बयान में यह कहा।

लेबनान की सीमा के पास, उत्तरी इस्राएल में 60,000 लोगों की आबादीवाले शहर नाहरिया में ईसाई समुदाय के लोग रविवार को तब हैरान हुए जब श्रद्धालुओं ने प्रार्थनालय के अंदर टूटी हुई मूर्तियाँ और क्षतिग्रस्त धार्मिक तस्वीरें देखीं।

कुछ अज्ञात लोग वहाँ घुसे, “उसके सामानों को नुकसान पहुँचाया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया, और उसकी पवित्रता का उल्लंघन किया।”

इस संदर्भ में, महाधर्माध्यक्ष ने जोर देकर कहा, “ईश्वर के घर की पवित्रता से कभी समझौता या बातचीत नहीं की जा सकती,” और दोहराया कि “पूजा की आजादी एक पवित्र अधिकार है जिसका सम्मान और सुरक्षा सभी को, बिना किसी अपवाद के करनी चाहिए।”

हाइफा के मरोनाइट महाधर्माध्यक्ष ने लिखा, “पूजा की जगहों को, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो, हिंसा, तोड़-फोड़ और अपवित्रता से बचाया जाना चाहिए,” और जोर देकर कहा कि “ऐसे कामों को न तो सही ठहराया जा सकता और न ही बर्दाश्त किया जा सकता है।”

उन्होंने आगे कहा, ये काम सबसे मौलिक मानवीय और नैतिक नियमों के खिलाफ हैं,” साथ ही “मिलकर रहने और आपसी सम्मान के मूल्यों के भी खिलाफ हैं, जो इस भूमि के लोगों को, चाहे उनका धर्म या समुदाय कुछ भी हो, एकजुट करना चाहिए।”

मरोनाइट महाधर्माध्यक्ष ने याद दिलाया कि वे बुराई का जवाब बुराई से या तोड़-फोड़ का जवाब नफ़रत से देने के सख्त खिलाफ है।

उन्होंने भरोसा दिलाया, “हम अपने विश्वास और अपने मिशन पर पक्के हैं, जो प्यार, शांति और मानव गरिमा पर आधारित है।” “माफ करने का मतलब गुस्से के सामने चुप रहना नहीं है, और प्यार का मतलब अपना हक छोड़ना नहीं है। इंसाफ मांगना एक फर्ज है जिससे हम बच नहीं सकते।”

बयान ईश्वर से प्रार्थना के साथ खत्म हुआ, “उनसे हमारे लोगों की रक्षा करने, हमारे पूजा की जगहों को बचाने, अधिकारियों को अपना फर्ज पूरा करने के लिए प्रेरित करने, और इस भूमि को इसके सभी निवासियों के लिए शांति, न्याय और सुरक्षा की जगह बनाने के लिए प्रार्थना की।”

hindi Survey Popup Image