विश्व युवा दिवस 2027 का आधिकारिक गीत, सांकेतिक भाषा के संस्करण के साथ
सियोल में विश्व युवा दिवस 2027 की स्थानीय आयोजक समिति ने कोरिया के सांकेतिक भाषा और अंतरराष्ट्रीय संकेत में आधिकारिक थीम सॉन्ग के चार वीडियो रिलीज किए हैं, ताकि बहरे और कम सुननेवाले युवाओं को युवा दिवस की आध्यात्मिक तैयारियों में हिस्सा लेने में मदद मिल सके।
सियोल में विश्व युवा दिवस 2027 के आयोजकों ने कार्यक्रम के आधिकारिक थीम सॉन्ग को चार सांकेतिक भाषा संस्करण रिलीज किए हैं। यह दिव्यांग युवाओं के लिए ग्लोबल काथलिक मिलन को और आसान बनाने की कोशिशों का हिस्सा है।
इन सभी वीडियो में कोरिया के सांकेतिक भाषा और अंतरराष्ट्रीय संकेतों की व्याख्या हैं, जिसमें कॉन्फिदीते, एगो विसी मुंदुम (“हिम्मत रखो! मैंने दुनिया जीत ली है”) को इसके क्लासिक और पॉप संस्करण में दिखाया गया है।
विश्व युवा दिवस सियोल 2027 स्थानीय आयोजक समिति ने कहा कि इस पहल का मकसद बहरे और कम सुननेवाले युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मिलन हेतु आध्यात्मिक तैयारियों में हिस्सा लेने में मदद करना है।
ये वीडियो काथलिक पीस ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (CPBC) और फादर बेनेडिक्ट मिन-सियो पार्क के साथ मिलकर बनाए गए थे। पार्क एक बहरे पुरोहित हैं और सियोल महाधर्मप्रांत के बहरे काथलिक पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं।
वीडियो में दो स्वयंसेवक संकेत की भाषा के साथ दिखाई देते हैं, एक कोरिया के सांकेतिक भाषा का इस्तेमाल करता है और दूसरा अंतरराष्ट्रीय संकेत का।
वीडियो में संगीत और इंस्ट्रूमेंटल साउंड्स बताने वाले कैप्शन भी हैं ताकि बहरे और कम सुनने वाले दर्शकों तक संगीत का माहौल एवं भवात्मक अभिव्यक्ति पहुंचाया जा सके।
यह रिलीज आयोजक समिति की उन बड़ी कोशिशों का हिस्सा है, जो उन रुकावटों को दूर करने के लिए हैं जो दिव्यांग युवाओं को विश्व युवा दिवस 2027 में पूरी तरह से हिस्सा लेने से रोक सकती हैं।
सितंबर 2026 में, समिति ने जानकारी और संचार, आवागमन और कार्यक्रम स्थलों से जुड़ी चुनौतियों को पहचानने और उन्हें हल करने के लिए एक अभिगम्यता कार्य बल बनाई।
अभिगम्यता कार्य बल इन क्षेत्रों पर काम कर रही है, क्योंकि आयोजक सियोल में इंटरनेशनल काथलिक सभा में दिव्यांग युवाओं का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं।
आधिकारिक थीम गीत के चार सांकेतिक भाषाओं के संस्करण में देखें:
कोरिया की सांकेतिक भाषा – क्लासिक
कोरिया की सांकेतिक भाषा – पोप
अंतरराष्ट्रीय संकेत – क्लासिक
अंतरराष्ट्रीय संकेत – पोप
यह लेख मूल रूप से https://www.licas.news/ पर प्रकाशित हुआ है। सभी अधिकार सुरक्षित हैं। तीसरी पार्टी द्वारा बिना इजाजत के दोबारा प्रकाशित करने की इजाजत नहीं है।
