पोप लियो 14वें की फेफड़े की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हुई

पोप लियो 14वें के फेफड़े में “छोटी, स्थानीयकृत गांठ” की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हुई। वाटिकन प्रेस कार्यालय ने शाम 8 बजे बतलाया कि पोप लियो के फेफड़े की गांठ को हटाने के लिए सर्जरी "उम्मीद के मुताबिक समय और तरीके से" पूरा हो गया, "संत पापा अपने कमरे में लौट आए हैं।"

"ऑपरेशन समय पर और उम्मीद के अनुसार सफलतापूर्वक पूरा हो गया।" वाटिकन प्रेस ऑफिस ने अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम इसकी घोषणा की। यह सर्जरी पोप के फेफड़े से एक "छोटी, स्थानीयकृत गांठ" निकालने के लिए हुई है।

वे दोपहर 1:07 बजे रोम के अगोस्तिनो जेमेली यूनिवर्सिटी अस्पताल पहुँचे और भर्ती हुए थे।

hindi Survey Popup Image